ये जगह है शाहिद कपूर का Peace Place, अपने घर से ज्यादा यहां मिलता है सुकून

Shahid Kapoor Beas House: शाहिद कपूर ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें पंजाब में ब्यास नदी के पास रहना बहुत पसंद है. उन्हें वहां अपने मुंबई वाले घर से भी ज्यादा अच्छा लगता है.

Shahid Kapoor Peace Place Punjab

शाहिद कपूर का Peace Place (Credit- Printerest)

विज्ञापन

Shahid Kapoor Peace Place Punjab: शाहिद कपूर अपनी स्टाइल और दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने ऐसी जगह के बारे में बताया, जो उन्हें अपने घर से भी ज्यादा पसंद और उन्हें सबसे सुकून वहां जाकर ही मिलता है. आइए जानते हैं उस खास जगह के बारे में.

यह भी पढ़ें: 9.6 रेटिंग वाली इस क्राइम कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, OTT पर है मौजूद

विज्ञापन

शाहिद कपूर का Peace Place

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत दोनों राधा स्वामी संत मत में गहरी श्रद्धा रखते हैं. इसी आस्था के कारण उन्होंने पंजाब में ब्यास नदी के किनारे एक सुंदर और शांत घर बनवाया है. यह जगह शहर की भागदौड़ से बहुत दूर है. यहां नदी का बहता पानी, हरी-भरी प्रकृति और सादगी भरा माहौल मिलता है.

इंटरव्यू में बताया राज

शाहिद ने इंटरव्यू में बताया कि यहां आकर उन्हें मन की शांति मिलती है, जो मुंबई के घर में भी इतनी आसानी से नहीं मिलती. मुंबई का घर भले ही खूबसूरत और आधुनिक हो, लेकिन वहां काम का दबाव, मीडिया और शोर रहता है. लेकिन ब्यास नदी किनारे की यह जगह उनके दिल के बहुत करीब है.

विज्ञापन

नेचर और आध्यात्म का मिलता है सहारा

शाहिद बताते हैं कि उन्होंने और उनकी पत्नी मीरा दोनों राधा स्वामी मत से जुड़े हुए हैं. मीरा और शाहिद दोनों ही इस जगह को अपनी आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा मानते हैं. यहां वे फोन से दूर, सोशल मीडिया से दूर सिर्फ परिवार और खुद के साथ होते हैं. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद कहते हैं कि यह जगह उनके लिए एक रिट्रीट जैसी है, जहां वे जीवन के तनाव से मुक्त हो जाते हैं.

वेजिटेरियन हो गए शाहिद

शाहिद ने बताया कि लोगों को लगता है कि मीरा के आने के बाद मैं वेजिटेरियन हुआ. जबकि ऐसा नहीं है. मैंने 19 साल की उम्र से ही नॉनवेज खाना छोड़ दिया था. शाहिद वेजिटेरियन होकर अपनी बॉडी को ऐसा मेनटेन करके रखते हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ