Legal Notice to Kalki 2898 AD Team: नाग अश्विन की डायरेक्टोरियल फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को जहां ऑडियंस की तरफ से बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है, फिल्म ने जहां 1000 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमा लिए हैं वहीं अब फिल्म थोड़ी मुश्किलों में भी फंस गई है। फिल्म को लेकर अब मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा गया है। जहां बहुत से लोग फिल्म को लेकर काफी खुश हैं वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो फिल्म से काफी नाराज नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व नेता और कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम भी इन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने अब फिल्म को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। क्या है पूरा मामला, इस रिपोर्ट में जानिए।
‘कल्कि 2898 एडी’ को लीगल नोटिस
‘कल्कि 2898 एडी’ के मेकर्स पर हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का आरोप है, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मेकर्स पर हिंदू धर्म की मान्यताओं को गलत तरीके से दिखाने के लिए लीगल नोटिस भेजा है। वहीं ऐसा भी कहा गया है कि अगर 15 दिनों के अंदर मेकर्स की तरफ से इस पर कोई जवाब नहीं आया तो
‘कल्कि 2898 एडी’ की टीम के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
फिल्म के मेकर्स पर क्या है आरोप?
‘कल्कि 2898 एडी’ के मेकर्स पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म में कुछ सीन्स को गलत तरीके से दिखाया है। हिंदू धर्म की मान्याताओं को गलत तरीके से दिखाने के लिए अब लोगों में इसे लेकर खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। फिल्म में कई सीन इस तरीके से दिखाए गए हैं जो मान्यताओं के अनुसार नहीं हैं। पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम से पहले महाभारत के भीष्म पितामह रह चुके मुकेश खन्ना भी फिल्म को लेकर अपनी निराशा जाहिर कर चुके हैं। मुकेश खन्ना ने तो फिल्म के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि क्या इस फिल्म के मेकर्स को व्यास मुनि से ज्यादा पता है?
किस सीन को लेकर हुआ विवाद?
फिल्म के मेकर्स पर अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया गया है। फिल्म में कई विवादित सीन दिखाए गए हैं जो अब तक दिखाई गई महाभारत से काफी अलग नजर आते हैं। इसके अलावा मेकर्स पर ये भी आरोप है कि उन्होंने भगवान विष्णु के अंतिम अवतार कल्कि को ठीक से नहीं दिखाया है। वेदों और पुराणों में कल्कि अवतार का अच्छी तरह से वर्णन किया गया है लेकिन इस फिल्म में उनके इस अवतार को लेकर लोगों को भ्रमित किया गया है।
यह भी पढ़ें: Adnaan Shaikh ने Bigg Boss OTT 3 में रचा इतिहास, 1 हफ्ते में ही बना दिया खास रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
23 mins agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
1 hr agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
3 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
4 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
5 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
6 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
7 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
8 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
8 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines