Adnaan Shaikh ने Bigg Boss OTT 3 में रचा इतिहास, 1 हफ्ते में ही बना दिया खास रिकॉर्ड

Adnaan Shaikh New Record: बिग बॉस ओटीटी 3 में एक नया रिकॉर्ड बना है। ये रिकॉर्ड घर के पहले वाइल्ड कार्ड ने बनाया है वो भी बेघर होने के बाद। चलिए जानते हैं कि आखिर अब अदनान ने कौन-सा कारनामा किया है।

Adnaan Shaikh New Record

Adnaan Shaikh New Record

Adnaan Shaikh New Record: बिग बॉस के घर में हर साल कई नए रिकॉर्ड बनते हैं। शो में कभी किसी कंटेस्टेंट को लेकर सबसे ज्यादा ट्वीट होते हैं तो किसी को सबसे ज्यादा वोट्स मिलते हैं। ऐसे में अब बिग बॉस ओटीटी 3 में भी एक नया रिकॉर्ड बना है और ये रिकॉर्ड बनाने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि इस सीजन के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट यानी अदनान शेख हैं। अब अदनान ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।

विज्ञापन

बिग बॉस से आउट हुए अदनान

अब आप भी सोच रहे होंगे कि अदनान शेख तो बीते एपिसोड में ही आउट हो गए थे, ऐसे में अब उन्होंने इस घर के अंदर नया रिकॉर्ड कैसे बना लिया? तो बता दें, उनके रिकॉर्ड का कनेक्शन उनके एविक्शन से ही है। दरअसल, पिछले हफ्ते 3 लोग शो से एविक्ट हुए हैं। सबसे पहले दीपक चौरसिया का वीकेंड का वार पर शो से पत्ता कट गया। उसके बाद एक टास्क हुआ जिसमें सना सुल्तान और अदनान शेख हारने की वजह से बेघर हो गए।

विज्ञापन

आउट होने से बना नया रिकॉर्ड

बता दें, अदनान को अभी-अभी शो में लाया गया था। वहीं, उनकी एंट्री के कुछ दिन बाद ही उनकी शो से एग्जिट हो गई। अब बिग बॉस के इतिहास में ये पहली बार होगा जब किसी वाइल्ड कार्ड ने 1 हफ्ते में ही शो से आउट होने का रिकॉर्ड कायम किया हो। जिसकी फैन फॉलोइंग इतनी स्ट्रॉन्ग थी और जिसे ट्रॉफी का दावेदार तक समझा गया, अब वो 1 हफ्ता भी बिग बॉस के घर पर टिक नहीं पाया। यानी ये वाइल्ड कार्ड तो एक दम फुस निकला।

विज्ञापन

एक हफ्ते भी नहीं टिका वाइल्ड कार्ड

एक बिग बॉस ओटीटी 2 का वाइल्ड कार्ड था जिसने शो जीतकर इतिहास रचा था। उनसे पहले कभी भी कोई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स बिग बॉस की ट्रॉफी नहीं जीता था। वहीं, एक अदनान हैं जिन्होंने शो से एविक्ट होकर रिकॉर्ड बनाया है। वैसे अदनान ने शो में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। ऐसे में उनकी कमी दर्शकों को नहीं खल रही है। दूसरी तरफ अब फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है क्योंकि फिनाले की डेट नजदीक आ चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ