Prabhas Birthday Special: प्रभास साउथ सिनेमा के ऐसे सितारे हैं, जो आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी फैन फॉलोइंग न सिर्फ साउथ में बल्कि नॉर्थ में भी अभिनेता के खूब चाहने वाले हैं। बॉलीवुड में भी प्रभास की अच्छी खासी पैठ है। प्रभास ने अपने करियर में बाहुबली जैसी शानदार ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है, जिसे दर्शक शायद ही कभी भुला सकें। आज अभिनेता अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारत में पैन इंडिया फिल्मों का ट्रेंड प्रभास ने ही शुरू किया था। उनकी जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है तो साउथ में पूरा शहर सज जाता है। तो चलिए आज जन्मदिन के खास अवसर पर आपको कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।
इसे भी पढ़ें: Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर Leo का दबदबा, Ganapath और Fukrey 3 की फूल रही सांस
फिल्मी दुनिया में नहीं आना चाहते थे
23 अक्टूबर 1979 को प्रभास का जन्म मद्रास, तमिलनाडु में जन्मे प्रभास का पूरा नाम उप्पलापती वेंकट सूर्यानारायण प्रभास राजू है, जो साउथ के पॉपुलर प्रोड्यूसर उप्पलापती सूर्या नारायण के बेटे हैं। प्रभास का बैकग्राउंड भले ही फिल्मी रहा हो लेकिन इसके बावजूद वह कभी भी हीरो बनना नहीं चाहते थे। दरअसल प्रभास को खाने-पीने का शौक है, तो वह चाहते थे कि वह होटल बिजनेस करें। लेकिन उनके घरवाले चाहते थे कि प्रभास फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाएं।
इस फिल्म से की थी शुरुआत
प्रभास के चाचा एक फिल्म बना रहे थे, उन्होंने प्रभास की जिंदगी से मिलता-जुलता किरदार लिख दिया। वह चाहते थे कि प्रभास इस फिल्म को करें, लेकिन फिर प्रभास मना कर रहे थे। आखिरकार घरवालों के दबाव में आकर प्रभास ने इस फिल्म के लिए हां कर दी थी। हालांकि इस फिल्म से उनको कुछ खास सफलता नहीं मिली, लेकिन इसके बाद वह 2004 में आई फिल्म वर्षम में नजर आए इस फिल्म से उनको असली पहचान मिली, इसके बाद अभिनेता ने कभी मुड़कर नहीं देखा।
बाहुबली के बाद आए रिश्ते
प्रभास की फिल्म बाहुबली उनके करियर की 18वीं फिल्म थी। फिल्म बाहुबली से पैन इंडिया स्टार बनने के बाद प्रभास की फैन फॉलोइंग कई गुना बढ़ गई थी। इस फिल्म के बाद उन्हें 6 हजार लड़कियों ने शादी के लिए प्रपोज किया था। हालांकि कहा जाता है कि प्रभास के परिवार ने उनका रिश्ता पहले ही कहीं तय कर दिया है। साल 2020 में प्रभास ने हैदराबाद के पास स्थित काजीपल्ली फॉरेस्ट रिजर्व को गोद लिया। 2 करोड़ रुपए का दान देने के बाद प्रभास अब उस जंगल की सारी जिम्मेदारियां उठाते हैं। वो जंगल 1650 एकड़ में फैला हुआ है। प्रभास ने ये जंगल अपने पिता के नाम पर गोद लिया है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
14 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines