Prabhas And Kriti Sanon Engagement Rumours: इन दिनों मनोरंजन जगत से कोई ना कोई नई खबर सामने आ रही है और लोगों को चौंका रही है। हाल ही में बॉलीवुड के स्टार कपल सिड-कियारा शादी के बंधन में बंधे है और अब उनकी शादी की फोटोज ने सोशल मीडिया में कब्जा किया हुआ है। जैसे ही दोनों की शादी के फोटोज सामने आए तो तुरंत वायरल हो गए।
फैंस दोनों के फोटोज को देखकर बहुत खुश हैं और लोगों को सिड़-कियारा की फोटोज बहुत पसंद भी आ रही है। इस बीच अब मनोरंजन जगत के गलियारों में एक ओर नई अफवाह उड़ रही है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन और साउथ एक्टर प्रभास सगाई करने वाले हैं।
कृति सेनॉन और प्रभास करने वाले हैं सगाई?
लंबे समय से खबरें आ रही थी कि दोनों एक-दूसरे को बहुत टाइम से डेट कर रहे हैं। हालांकि कृति सेनॉन ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इन खबरों को खारिज किया था। लेकिन अब प्रभास की टीम ने भी सगाई की खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि ये महज एक अफवाह है।
और पढ़िए – Sidharth-Kiara Marriage: बावड़ी में लिए सात फेरे, एक-दूजे के हुए कियारा और सिद्धार्थ
उमैर संधू ने किया ट्वीट
बता दें कि ओवरसीज फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड के सदस्य उमैर संधू ने एक ट्वीट किया था। हाल ही में उमैर ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा कि ‘कृति सेनॉन और प्रभास अगले सप्ताह मालदीव में सगाई करने वाले है। उन दोनों के लिए काफी खुश हूं।’ इसके बाद लोगों ने उमैर संधू को जमकर ट्रोल किया और उनके ट्वीट पर भी निशाना साधा।
लोगों ने उमैर संधू को किया ट्रोल
लोगों ने उमैर संधू के ट्वीट पर लिखा कि ‘अपडेट के लिए धन्यवाद। साथ ही सुना है कि आपको फूड केटरिंग का ठेका मिला है। बिरयानी हाइलाइट होनी चाहिए। अपना ध्यान रखना। ढेर सारा प्यारा।’ इसके बाद दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘भाई मेरी शादी कब हो रही है बता दो भाई।’
यूजर ने लिखा- क्या प्रभास भी कार्यक्रम में शामिल होंगे?
इतना ही नहीं बल्कि एक और यूजर ने निशाना साधते हुए उमैर संधू के ट्वीट पर लिखा कि ‘क्या प्रभास भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।’ इसके बाद एक ओर ने लिखा कि ‘अच्छा अब ये बात किसने बताई आपको? प्रभास ने कृति सेनॉन ने? आपको निमंत्रण मिला है क्या सगाई का? जरा हमको उसका स्क्रीनशॉट दिलवाओ तो।’ लोग इस तरह के सवाल कर के अब उमैर संधू को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines