'हद पार कर…', रूमर्ड गर्लफ्रेंड माहिका की वजह से पैपराजी पर भड़के Hardik Pandya

Hardik Pandya Angry on Paparazzi: पॉपुलर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का एक पोस्ट चर्चा में है. इस पोस्ट में हार्दिक का पैपराजी पर गुस्सा फूटा है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

Hardik Pandya, Mahieka Sharma

Hardik Pandya, Mahieka Sharma. image credit- social media

Hardik Pandya Angry on Paparazzi: पॉपुलर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं. हार्दिक सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं. इस बीच अब रूमर्ड गर्लफ्रेंड माहिका की वजह से हार्दिक का पैप्स पर गुस्सा फूट पड़ा है, जिसको लेकर हार्दिक ने एक पोस्ट भी शेयर किया है.

विज्ञापन

आज हद पार कर दी- हार्दिक

दरअसल, हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है. इस पोस्ट में हार्दिक ने लिखा कि लोगों की नजरों में रहने के लिए ध्यान जरूरी है. यह उस लाइफ का हिस्सा है, जिसे मैंने चुना है, लेकिन आज कुछ ऐसा हुआ, जिसने हद पार कर दी. माहिका बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में सीढ़ियों से उतर रही थीं, तभी पैपराजी ने उन्हें ऐसे एंगल से कैमरे में शूट किया, जहां से किसी भी महिला की फोटो लेने का किसी को हक नहीं है.

विज्ञापन

आपकी मेहनत का सम्मान करता हूं- हार्दिक

एक निजी पल को सस्ते सनसनीखेज तमाशे में बदल दिया गया. यह सुर्खियों या किसने क्या क्लिक किया? इसकी बात नहीं है, यह सम्मान की बात है. महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए. हर किसी को सीमाओं का हक है. हर दिन कड़ी मेहनत करने वाले मीडिया के भाईयों से मैं कहना चाहता हूं कि आपकी मेहनत का सम्मान करता हूं और हमेशा सहयोग करता हूं, लेकिन मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं. प्लीज थोड़ा और सावधान रहें और हर चीज को कैमरे में कैद करने की जरूरत नहीं है. हर एंगल से देखने की जरूरत नहीं है. आइए इस खेल में थोड़ी मानवता बनाए रखें.

हार्दिक और माहिका

गौरतलब है कि हार्दिक और माहिका ने कुछ ही दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों में से ही किसी ने भी इसे कंफर्म नहीं किया है. इसके बाद भी हार्दिक और माहिका का लगातार साथ में स्पॉट किया गया है. कुछ दिनों पहले दोनों की सगाई की अफवाह भी थी, जिसे माहिका ने खारिज कर दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ