Yash: साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में हैं. यश की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो दर्शकों को पसंद आया था. ट्रेलर के बाद से फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, लेकिन इस बीच अब सुनने में आया है कि सुपरस्टार यश राजनीति में एंट्री कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये मामला?
यश ने राजनीति में एंट्री पर की बात
दरअसल, ‘आप की अदालत’ में यश से इस बारे में सवाल किया गया. इसका जवाब देते हुए यश ने कहा कि मुझे लगता है कि एक एक्टर के तौर पर मुझे अभी बहुत कुछ करना बाकी है. फिलहाल मेरा ध्यान इस बात पर है कि मैं अपनी इंडस्ट्री को बेहतर स्थिति में कैसे ला सकता हूं. राजनीति को लेकर मेरे मन में कोई हिचक नहीं है क्योंकि आखिरकार ये फैसले लेने और लोगों के लिए काम करने के बारे में है.
क्या बोले सुपरस्टार यश?
अपनी बात को जारी रखते हुए यश ने आगे कहा कि अगर भविष्य में कभी जरूरत और संभावना महसूस हुई तो मैं इस बारे में सोचूंगा, लेकिन सच कहूं तो फिलहाल मेरा ऐसा कोई प्लान नहीं है. गौरतलब है कि साल 2022 में भी राजनीति में एंट्री करने के बारे में यश से सवाल किया गया था.
पहले भी यश से पूछा गया था सवाल
इस दौरान एक्टर ने ‘इंडियाटुडे’ से कहा था कि सबसे पहले मैं खुद में और अपनी इंडस्ट्री में बहुत कुछ बदलना चाहता हूं. अपनी सीमाओं के दायरे में रहते हुए, मैं समाज में भी बदलाव लाने की कोशिश करूंगा. हम कुछ लोगों की जिंदगी बदलने के लिए पहले से ही कई काम कर रहे हैं. राजनीति एक ऐसा काम है, जिसमें अक्सर मेहनत का श्रेय नहीं मिलता. इसमें मेरी कोई दिलचस्पी भी नहीं है.
फिल्म ‘टॉक्सिक’
गौरतलब है कि यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ अपनी रिलीज के बेहद करीब आ चुकी है. 26 अगस्त को इस फिल्म की पैन इंडिया रिलीज हो रही. इस फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, नयनतारा, रुकमणि वसंत, सुदेव नायर और अक्षय ओबेरॉय भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म कैसी ओपनिंग करती है.
यह भी पढ़ें- 3 घंटे 5 मिनट की वो फिल्म, जो 1 महीने से Netflix पर कर रही ट्रेंड, क्या आपने देखी है संघर्ष से भरी ये कहानी?
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
11 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
13 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
14 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
15 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
16 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
17 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines