Singer Marlena Shaw Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर आई है। एक मशहूर कलाकार का निधन हो गया। अब जानी-मानी सिंगर हमारे बीच नहीं रही। मर्लेना शॉ (Marlena Shaw) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्हें जैज़ गाकर पूरी दुनिया में पहचान मिली थी, लेकिन अब वो इस दुनिया में नहीं रहीं। उनके निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। मर्लेना शॉ का निधन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है। अब उनकी मौत की खबर कन्फर्म भी हो गई है।
यह भी पढ़ें: Aamir Khan के बेहद करीबी का निधन, सड़क दुर्घटना ने ले ली जान
बेटी ने मौत की खबर की कंफर्म
बता दें, 81 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली है। सिंगर की बेटी Marla Bradshaw ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर ये जानकारी दी। हालांकि, अभी तक सिंगर की मौत की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। सिंगर मर्लेना शॉ की बेटी ने फ्राइडे को ये बुरी खबर सुनाते हुए कहा, ‘भारी दिल के साथ मैं और मेरा परिवार ये बताना चाहते हैं कि हमारी प्यारी मां, आपकी प्यारी आइकॉन और आर्टिस्ट मर्लेना शॉ आज 12:03 बजे गुजर गईं। सिंगर की बेटी ने ये भी बताया वो शांत थीं और हम भी सुकून में हैं।
Verve Records से जताया दुख
सिंगर के म्यूजिक करियर की बात करें तो 1960 में जैज़ क्लबों में गाना गाकर उन्होंने अपना सफर तय किया। जिसके बाद साल 2000 में वो लाइव शोज करती रहीं। मर्लेना शॉ ने आठ रिकॉर्ड लेबल के साथ करीब 17 एल्बम रिलीज किए। अब इस दुखद खबर पर Verve Records ने एक बयान देते हुए पोस्ट में लिखा है- ‘हम मर्लेना शॉ के निधन से दुखी हैं, वो एक बेहतरीन सिंगर थी जिनका ‘California Soul’ आज भी उतना ही पॉपुलर है जितना उस समय हुआ करता था। उनका जन्म 22 सितंबर साल 1942 को न्यूयॉर्क में हुआ था।
फैंस दे रहे श्रद्धांजलि
अब सिंगर के निधन से फैंस को गहरा धक्का लगा है। सभी लोग मर्लेना शॉ की डेथ से सदमे में हैं और उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। मर्लेना शॉ के जाने से म्यूजिक इंडस्ट्री को भारी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई कभी भी नहीं हो पाएगी। सिंगर के निधन से फिलहाल पूरी इंडस्ट्री दुखी दिखाई दे रही है। सभी फैंस अब सिंगर को नम आंखों से याद कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
5 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
6 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
8 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
8 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
10 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
11 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
14 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
15 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines