Singer Greg Kihn Passed Away: म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। आज मनोरंजन जगत को तीसरा बड़ा झटका लगा है। एक के बाद एक सिंगर के निधन की खबरें सामने आ रही हैं। पहले एमी अवॉर्ड विनर पीटर मार्शल (Peter Marshall) का किडनी फेल होने की वजह से निधन हो गया। इसके बाद रॉक बैंड ग्रेट व्हाइट के मशहूर म्यूजिशियन जैक रसेल (Jack Russell) ने भी 63 साल की उम्र में दम तोड़ दिया। हालांकि, अभी तक उनके निधन की वजह सामने नहीं आई है। फैंस अभी तक इन दोनों सिंगर के जाने के गम से उबर भी नहीं पाए थे कि इंडस्ट्री से तीसरी दुखद खबर आ गई है।
मशहूर सिंगर ने दुनिया को कहा अलविदा
अब जाने-माने सिंगर, सॉन्ग राइटर और गिटारिस्ट ग्रेग किहन (Greg Kihn) हमारे बीच नहीं रहे। 15 अगस्त को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली थी। कहा जा रहा है कि सिंगर ने 75 साल की उम्र में अल्जाइमर से जूझने के बाद इस दुनिया को अलविदा कहा है। अब उनके निधन का खुलासा सिंगर के प्रचारक माइकल ब्रैंडवॉल्ड ने किया है। बता दें, सिंगर ग्रेग किहन का परिवार अभी ये रिवील नहीं करना चाहता कि उनका निधन कहां हुआ है।
म्यूजिक इंडस्ट्री को एक और झटका
सिंगर ग्रेग किहन अपने डांस हिट जेपार्डी के लिए मशहूर थे, जो बिलबोर्ड हॉट 100 पर नंबर 2 तक पहुंच गया था। उन्होंने फोक म्यूजिक, क्लासिक रॉक, ब्लूज और पॉप को इस तरह से ब्लेंड किया था कि 1980 के दशक में बे एरिया म्यूजिक को एक अलग पहचान मिली थी। उनका जन्म 10 जुलाई 1949 को हुआ था। सिंगर के पिता हेल्थ डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर थे। ग्रेग किहन का पहला डेब्यू एल्बम साल 1976 में रिलीज हुआ था। उसके बाद से सिंगर म्यूजिक इंडस्ट्री में फैंस को एंटरटेन करते आ रहे थे।
यह भी पढ़ें: मशहूर सिंगर Jack Russell के निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम, फैंस का रो-रोकर बुरा हाल
फैंस हुए भावुक
बता दें, सिंगर के पीछे अब उनकी पत्नी जे, बच्चे रयान और एलेक्सिस, दामाद समोरा, दो पोते रह गए हैं। कहा जा रहा है कि अब उनकी याद में एक निजी स्मारक सेवा की तैयारी की जा रही है, ये उनकी कॉन्सर्ट लाइफ का पब्लिक सेलिब्रेशन होगा। इस दौरान ग्रेग किहन के लिए फूलों के बदले अल्जाइमर एसोसिएशन को डोनेशन दिया जाएगा। दूसरी तरफ अब सिंगर के फैंस सोशल मीडिया पर भावुक होते हुए नजर आ रहे हैं। सिंगर को श्रद्धांजलि दी जा रही है।
संबंधित खबरें
'मैं 20 की उम्र से टैक्स भर रही…', रकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
26 mins agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान, पत्नी संग शेयर की वेडिंग फोटो
1 hr agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी; सलमान खान के शो में भी आए थे नजर
1 hr ago'बिग बॉस' में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
2 hrs agoEntertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
3 hrs agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
13 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
17 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
19 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines