Rampat Singh Bhadauria Passed Away: नौटंकी एक समय पर मनोरंजन का सबसे अहम जरिया हुआ करती थी। टीवी और फिल्मों से पहले नौटंकी करके ही लोगों को एंटरटेन किया जाता था। लेकिन अब इसकी जगह सिनेमा ने ले ली है। ऐसे में बेहद कम जगह बची हैं जहां आज भी ये आर्ट देखने को मिलती है। बात अगर नौटंकी आर्टिस्ट की करें वो भी बेहद कम रह गए हैं। इसी बीच एक दुखद खबर आई है। अब दुनिया के एक मशहूर नौटंकी आर्टिस्ट का निधन हो गया है। इस आर्टिस्ट को यूट्यूब का नौटंकी किंग तक कहा जाता था। ऐसे में अब सभी लोग उनकी मौत की खबर सुन स्तब्ध हो गए हैं।
मशहूर नौटंकी किंग का निधन
नौटंकी स्टार रंपत सिंह भदौरिया (Rampat Singh Bhadauria) जो इस कला को पिछले पांच दशक से दिखाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहे हैं अब वो लोगों की आंखों में आंसू भर गए हैं। बीते दिन यानी सोमवार 6 मई को उन्होंने दम तोड़ दिया। खबरों की मानें तो काफी समय से उनका इलाज कानपुर के एक अस्पताल में करवाया जा रहा था। दरअसल, कुछ समय पहले वो अपने घर पर टहलते-टहलते अचानक ही गिर गए थे। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें पैरालिसिस अटैक आया है।
रंपत हरामी के नाम से बनाई थी पहचान
नौटंकी स्टार की हालत उस समय काफी गंभीर थी। अब उनका इलाज के दौरान निधन हो गया है। इस खबर से उनके चाहने वालों को जोरदार झटका लगा है। बता दें, उन्होंने अपनी धमाकेदार नौटंकी से पूरी दुनिया में पहचान बनाई थी। पिछले करीब 43 साल से वो नौटंकी कर रहे थे और उन्होंने डबल मीनिंग शब्दों में मानों महारत हासिल कर रखी थी। उनके वीडियो यूट्यूब पर खूब वायरल होते थे और लोग उनकी कला को पसंद भी करते थे। उनकी डबल मीनिंग वीडियो की वजह से उन्हें रंपत हरामी के नाम से भी जाना जाता था।
यह भी पढ़ें: क्या Alia Bhatt ने Met Gala में किया Deepika Padukone को कॉपी? लुक देख लगे चोरी के आरोप
घर के बाहर भीड़ हुई जमा
वहीं, अब उनके निधन की खबर सुन उनके परिवार और चाहने वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब सभी लोग उनके घर के बाहर उनकी आखिरी झलक पाने के लिए इकठ्ठा हो रहे हैं। ‘डर्टी डॉक्यूमेंट्री’ देखने के बाद कई लोग उनके फैन बन गए थे। ये डॉक्यूमेंट्री उन्हीं पर बनाई गई थी। वहीं, अब लोग उन्हें और उनके डबल मीनिंग शब्दों वाली नौटंकी को मिस कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
6 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
7 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
10 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
13 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
14 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
15 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
16 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines