Cindy Morgan Passed Away: साल अभी शुरू ही हुआ है और अब एक बुरी खबर भी आ गई है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक मशहूर एक्ट्रेस का निधन हो गया है। अपने काम से लोगों की दिलों में खास जगह बनाने वाली जानी-मानी अभिनेत्री अब हमारे बीच नहीं रहीं। सिंडी मॉर्गन (Cindy Morgan) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिंडी मॉर्गन ने Caddyshack और Tron जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में निभाए उनके यादगार रोल्स के लिए वो आज भी पहचानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें: Animal की सक्सेस पार्टी के दौरान Bobby Deol ने बॉडीगार्ड को कहा- ‘धक्का मत मारो’
लोकल अंतिम संस्कार गृह में रखा गया शव
लेकिन अब फैंस को उनकी मौत की खबर से बड़ा झटका लगा है। 69 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि, मौत की वजह को लेकर अभी भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। किन हालातों में किस कारण उनका निधन हुआ अभी ये पता नहीं चल पाया है। फिलहाल उनका शव फ्लोरिडा के एक लोकल अंतिम संस्कार गृह में रखा गया है। बता दें, सिंडी मॉर्गन को उनके करियर की शुरुआत में एक मॉडल के रूप में भी बेहद पसंद किया। एक आयरिश स्प्रिंग साबुन के विज्ञापन में वो काम कर मशहूर हो गई थीं। इसके बाद साल 1980 में उन्होंने अपना फिल्म डेब्यू किया।
Image Credit: Google
टीवी शो में भी किया काम
पहली ही फिल्म से वो इंडस्ट्री पर छा गईं। उनकी खूबसूरती को कोई टक्कर नहीं दे सकता था। ऐसे में एक्ट्रेस लगातार फैंस को इम्प्रेस करती रहीं। इसके अलावा उन्होंने टीवी पर पर अपनी किस्मत आजमाई और सुपरहिट शोज में काम किया। ‘द लव बो, ‘फाल्कन क्रेस्ट’, ‘चिप्स’, ‘मैटलॉक’ और ‘द ल्यारी स्यान्डर्स शो’ जैसे शो में उन्हें बेहद पसंद किया गया। अब लोगों को एंटरटेन करने वाली ये मशहूर एक्ट्रेस दुनिया को अलविदा कह गई है तो फैंस उदास हो गए हैं। फैंस अब सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए एक्ट्रेस को याद कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
https://twitter.com/UnitedTronArmy/status/1743826957815488618
फैंस ने जताया दुख
ऐसे में अब एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, ‘Caddyshack में बहुत शानदार। एक गाना और दृश्य जो बचपन से ही मेरे दिमाग में रहता है। मैं तुम्हें प्यार करने के लिए पैदा हुआ था।’ एक फैन ने लिखा, ‘मैं जिनके साथ बड़ा हुआ, उनका सिंडी मॉर्गन उर्फ लेसी अंडरऑल के साथ एक विशेष रिश्ता था। ये दर्द देता है।’ एक शख्स ने लिखा, ‘शिकागो की सिंडी मॉर्गन के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। “कैडीशैक” और “ट्रॉन” में अभिनय करने से पहले, सिंडी पुराने WSDM-FM में डीजे थी। कितनी प्यारी और प्रतिभाशाली और गर्मजोशी भरी उपस्थिति।’ एक यूजर ने लिखा, ‘मैं विश्वास नहीं कर सकती कि सिंडी मॉर्गन चली गई हैं! हमने एक साथ कुछ ऑटोग्राफ शो किए; इतना प्यारा इंसान। आपकी आत्मा को शांति दे एंजेल।’
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
1 hr agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
1 hr ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
4 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
5 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
10 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
11 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
12 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
14 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines