Actor Samrat Mukherjee Arrested: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद शॉकिंग खबर आई है। अब एक मशहूर एक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्टर के अरेस्ट की खबर सुनकर फैंस भी हैरान रह जाएंगे। ये मामला रोड एक्सीडेंट का बताया जा रहा है। हिंदी और बंगाली इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर सम्राट मुखर्जी अब बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। एक्टर को उनकी एक गलती भारी पड़ गई है और पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
मशहूर एक्टर ने किया एक्सीडेंट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, टॉलीवुड एक्टर सम्राट मुखर्जी को अपनी कार से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोलकाता पुलिस ने एक्टर को आज ही गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अब एक्टर सम्राट मुखर्जी की मेडिकल जांच कराई जाएगी। कहा जा रहा है कि ये दुर्घटना कोलकाता के बेहाला इलाके में हुई थी, जिसके चलते अब एक्टर कानूनी शिकंजे में फंस गए हैं।
तेज स्पीड से बाइक को मार दी टक्कर
खबरों की मानें तो बेहाला के विद्यासागर कॉलोनी में रहने वाले एक 29 साल के आदमी को जो मोटरसाइकिल पर सवार था, उसे इस एक्सीडेंट के बाद पहले एम आर बांगुर अस्पताल (M R Bangur Hospital) ले जाया गया, इसके बाद उसे एसएसकेएम अस्पताल (SSKM Hospital) में ट्रांसफर कर दिया गया। अब इस सड़क दुर्घटना के विक्टिम का बयान सामने आया है। उसने अपने बयान में बताया है कि रात के करीब 12:30 बजे जब वो अपने घर लौट रहा था तब एक कार तेज स्पीड से रॉन्ग साइड से आई और उसने उसकी बाइक तो टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: क्या फिर प्रेग्नेंट हैं मशहूर टीवी एक्ट्रेस? Shararat की मीता को देख फैंस दे रहे बधाई
एक्सीडेंट के बाद बेहोश हो गया शख्स
अब दावा किया जा रहा है कि एक्टर ओवर स्पीडिंग कर रहे थे और जैसे ही उनकी कार ने बाइक को हिट किया एक्टर की कार भी एक घर से टकरा गई और उस घर की चारदीवारी टूट गई। दूसरी तरफ बाइक पर मौजूद वो शख्स वहीं बेहोश हो गया। ऐसे में अब एक्टर के खिलाफ पुलिस को एक्शन लेते हुए उन्हें अरेस्ट करना पड़ा है।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
5 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
7 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
9 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
13 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
13 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
15 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
16 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines