क्या फिर प्रेग्नेंट हैं मशहूर टीवी एक्ट्रेस? Shararat की मीता को देख फैंस दे रहे बधाई

Addite Malik Pregnancy Photos: ‘शरारत’ एक्ट्रेस अदिति मलिक ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंका दिया है। एक्ट्रेस अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Addite Malik Pregnancy Photos

Addite Malik Pregnancy Photos

विज्ञापन

Addite Malik Pregnancy Photos: इन दिनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक के बाद एक गुड न्यूज सामने आ रही हैं। हाल ही में टीवी की गोपी बहू ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। जल्द ही टीवी और बॉलीवुड जगत की कई हसीनाएं मां बनने वाली हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर खुशी की लहर दौड़ गई है। अब ‘शरारत’ (Shararat) फेम एक्ट्रेस अदिति मलिक की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं और फैंस एक्ट्रेस को लगातार बधाई दे रहे हैं।

अदिति मलिक दूसरी बार बनने वाली हैं मां?

बता दें, ये फोटोज खुद अदिति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। फोटोज की बात करें तो इसमें एक्ट्रेस एक खूबसूरत साड़ी में सजधजकर खड़ी हैं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनकी आंखों में चमक और होठों पर बड़ी-सी मुस्कुराहट देखी जा सकती है। ये उनके फेस पर जो ग्लो है वो प्रेग्नेंसी का है। कुछ फोटोज में उनके पति यानी एक्टर मोहित मलिक भी उन पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ अब अदिति को यूं बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देख फैंस इतने खुश हो गए हैं कि सब एक्ट्रेस को दूसरी बार मां बनने की बधाई देने लगे हैं।

विज्ञापन

क्या है फोटोज का सच?

अब उनके पोस्ट पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। लेकिन तब क्या होगा जब आपको पता चलेगी कि अदिति दूसरी बार प्रेग्नेंट नहीं हैं? दरअसल, सोशल मीडिया पर फैंस को कन्फ्यूजन हो गई है कि अदिति एक बार फिर मां बनने वाली हैं जबकि ऐसा नहीं है। सच तो ये है कि एक्ट्रेस की ये तस्वीरें पुरनी हैं और उन्होंने पुराने पलों को याद करते हुए इन्हें शेयर किया है। इसके साथ ही अदिति ने एक लम्बा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने लिखी दिल की बात

एक्ट्रेस ने लिखा, ‘जिंदगी का सबसे बड़ा चमत्कार आपके अंदर पनप रहे जीवन का गिफ्ट है… कल रात जब मैं अपनी गैलरी स्क्रॉल कर रही थी तो मुझे ये फोटोज मिलीं और मैं उन्हें बार-बार देखती रह गई, जैसे कि मैं उन पलों को फिर से जी रही हूं। वो एहसास जब मैंने तुम्हें कभी नहीं देखा था, लेकिन मुझे लगा कि मैं तुम्हें पहले से जानती हूं, कैसे हम घंटों तक लंबी बातचीत करते थे, घंटों तक अपना पसंदीदा म्यूजिक सुनते थे। कृष्ण दास के म्यूजिक पर नाचने से लेकर जब हैरी मेट सेजल को करीब 100 बार देखने तक, मेरे eebee तुम हमेशा वो चमत्कार रहोगे जिसने हमें पूरा किया है। हमारी जिंदगी की सबसे खूबसूरत जर्नी के लिए शुक्रिया… साथ में बड़े होने की बधाई मेरे Eebee।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ