Poonam Pandey Reacts on her Fake Death: बोल्ड अदाकारा पूनम पांडे ने आखिरकार फेक डेथ स्टंट पर हुए ट्रोलिंग पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। जी हां, पूनम पांडे का कहना है कि ना तो उन्होंने पब्लिसिटी के लिए ऐसा किया और ना ही इसमें पीआर शामिल है। आइए जानते हैं कि आखिर मौत की झूठी खबर फैलाने के बाद हुई ट्रोलिंग पर पूनम ने अपनी सफाई में क्या-क्या कहा?
यह भी पढ़ें- Poonam Pandey ही नहीं इस हसीना ने भी खेला Fake Death Stunt, फिर रियल में हो गया कैंसर
ये एक ऐसा कैंसर है, जो रोका जा सकता है- पूनम
बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में पूनम पांडे ने इस पर रिएक्ट किया है। उनका कहना है कि मेरी मां को गले का कैंसर था, मैंने ये देखा है कि ये कितना दर्दनाक और मुश्किल है। पूनम का कहना है कि एक अच्छे काम के लिए ऐसा किया गया, क्योंकि ये एक ऐसी बीमारी है, जो रोकी जा सकती है, लेकिन इस वजह से कई महिलाओं की जान चली जाती है।
जागरुकता के लिए ऐसा किया
पूनम ने आगे कहा कि मैंने सिर्फ जागरुकता के लिए ऐसा किया है और इसमें कोई भी दवा कंपनी शामिल नहीं है। जबसे ये सब हुआ है, तब से लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं, सर्च कर रहे हैं और पढ़ रहे हैं। आज हर कोई जानना चाहता है कि आखिर सर्वाइकल कैंसर क्या होता है? इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि कई औरतें ऐसी हैं, जो एचपीवी टीके लगवा रही हैं।
PR शामिल नहीं
इसके आगे पूनम कहती है कि मुझे पब्लिसिटी की कोई जरूरत नहीं है और ना ही ये सब पब्लिसिटी के लिए किया गया। मुझे पता था कि मुझे इस तरह के रिएक्शन का सामना करना होगा, लेकिन मैंने सिर्फ जागरुकता और एक अच्छे उद्देश्य के लिए ऐसा किया है, जो सफल भी रहा और लोग अब इसके बारे में बात कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि इसमें पीआर भी शामिल नहीं है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
14 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
16 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
18 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
19 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
20 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines