Poonam Pandey Fake Death: मॉडल पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने अपनी मौत की फर्जी खबर फैलाकर न सिर्फ अपने फैंस का दिल दुखाया है, बल्कि टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स को भी अपने खिलाफ कर लिया है। इस बीच पूनम पांडे की को-कंटेस्टेंट सायशा शिंदे (Saisha Shinde) ने एक्ट्रेस की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें ब्लॉक तक कर दिया है। बता दें कि सायशा शिंदे से पहले एकता कपूर, पूजा भट्ट, राहुल वैद्य, अली गोनी, राखी सावंत समेत तमाम स्टार्स भी पूनम पांडे की इस हरकत पर भड़कते नजर आ चुके हैं।
सायशा शिंदे ने लगाई लताड़
कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉकअप में पूनम पांडे की को-कंटेस्टेंट रहीं सायशा शिंदे ने एक्ट्रेस के फेक डेथ स्टंट को लेकर उनकी जमकर लताड़ लगाई है। सायशा ने कहा कि पूनम की इस घटिया हरकत से उन्हें बहुत नफरत हुई है और इस हरकत के लिए उन्होंने आगे बढ़कर पूनम को ब्लॉक कर दिया है।
लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट
सायशा शिंदे ने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा-चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘पूरी तरह से निराश। मैंने तुम्हें अपना दोस्त कहा लेकिन तुम मेरी दोस्त बनने के लायक नहीं हो। तुमने इसे जागरुकता कहा? कैंसर से जंग लड़ने के बाद मेरी मां का दोबारा जन्म हुआ है। मेरी बहन की किडनी खराब होने के चलते डेथ हो गई, वो अब कभी वापस नहीं आ सकती है।’
सायशा ने आगे लिखा, ‘मानसिक बीमारी की वजह से मेरी आंटी की मौत हो गई। आपकी तरह वो कभी वापस नहीं आ सकतीं। मौत कोई मजाक नहीं है। न ही ये पब्लिसिटी स्टंट है। आपको शर्म आनी चाहिए कि आपने हमारी भावनाओं के साथ खेला। मैं इसके लिए आपको कभी माफ नहीं करुंगी। कभी नहीं।’ इसके बाद सायशा ने पूनम पांडे को इंस्टाग्राम से ब्लॉक करने का स्क्रीनशॉट भी फैंस के साथ शेयर किया।
यह भी पढ़ें: छी! इतना घटिया पब्लिसिटी स्टंट.. Poonam Pandey के भद्दे मजाक पर भड़के लोग
सोशल मीडिया पर ट्रोल
गौरतलब है कि पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर से हुई मौत की खबर महज अफवाह निकली है। आज सुबह ही एक्ट्रेस ने अपने जिंदा होने की खबर फैंस को दी। साथ ही बताया कि उन्होंने ये सब कैंसर से जागरुकता फैलाने के लिए किया था। जैसे ही पूनम पांडे के जिंदा होने की खबर सामने आई तो लोगों ने राहत की सांस ली और इस घटिया हरकते के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
4 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
5 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
8 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
9 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
9 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines