'तुरंत दर्ज कराओ FIR'; Poonam Pandey की घटिया हरकत पर भड़कीं एकता कपूर

Ekta Kapoor on Poonam Pandey: पूनम पांडे की मौत वाली खबर फर्जी निकली है। एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर इस बात का खुलासा कर दिया है।

ekta kapoor poonam pandey

एकता कपूर ने लगाई पूनम पांडे की लताड़। फोटो साभार- इंस्टाग्राम

Ekta Kapoor on Poonam Pandey: पिछले 24 घंटों से चल रहीं मौत की खबरों के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने आखिरकार सामने आकर अपने झूठ को कुबूल कर लिया है। एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह जिंदा हैं और उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से नहीं हुई है। जैसे ही पूनम पांडे की यह वीडियो सोशल मीडिया पर आई तो लोग भी शॉक्ड रह गए। इस बीच टीवी की क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने पूनम पांडे की लताड़ लगा दी है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C24H_mDIa-c/

विज्ञापन

पूनम पांडे ने बताया सच

पूनम पांडे ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं समझती हूं कि सर्वाइकल कैंसर के कारण मेरी कथित मौत की खबर को पचाने में सिर्फ एक मिनट का समय लगा है। पिछले 24 घंटे से दुनिया भर की ओर से मेरे लिए जो चिंता व्यक्त की गई है, मैं उसकी सराहना करती हूं।’

https://www.instagram.com/reel/C24C_LyIy6m/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5463f3a9-54ed-4430-a140-8976bc77a415

विज्ञापन

पूनम पांडे की इस पोस्ट पर एकता कपूर ने उनकी लताड़ लगाई है। एकता ने पूनम की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, यह जागरूकता है कि कौन सी वैक्सीन का उपयोग नहीं करना है!!! वह कंपनी जिसने ऐसे असंवेदनशील अभियान को प्रोत्साहित किया !!!! इस कंपनी पर मुकदमा दायर करना चाहिए।

https://www.instagram.com/reel/C24C5DCtyRU/?utm_source=ig_embed&ig_rid=0aa3aad9-4c22-4dcd-9105-be5fd999a52b

विज्ञापन

जागरूकता फैला रही थीं एक्ट्रेस

गौरतलब है कि पूनम पांडे ने बीते दिनों से चल रही अपनी मौत की अफवाह पर आज सुबह एक वीडियो शेयर की थी जिसमें उन्होंने बताया, ‘मैं जिंदा हूं। मेरी मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से नहीं हुई है। दुर्भाग्य से मैं यह सब उन लाखों-करोड़ों महिलाओं के लिए नहीं कह सकती हूं जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी जिंदगी खो दी।’ पूनम ने आगे कहा, ‘मैं आपको यह बताना चाहती हूं कि दूसरे कैंसर की तरह सर्विकल कैंसर का बचाव संभव है। बस आपको सारे टेस्ट करवाने हैं। HPV वैक्सीन लेना है। हम ये कर सकते हैं और पक्का कर सकते हैं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ