Poonam Pandey का सच जानने के बाद एक्ट्रेस Pooja Bhatt ने डिलीट किया ट्वीट, कही बड़ी बात

Pooja bhatt Deleted Poonam Pandey Death Tweet: जब से पूनम पांडे का सच सबके सामने आया है। तब से इंडस्ट्री में उनसे कई लोग नाराज हो गए हैं और ट्वीट भी डिलीट कर रहे हैं। 

Poonam Pandey and Pooja Bhatt

pic credit-news 24 pooja bhatt delete tweet

विज्ञापन

Pooja bhatt  Deleted Poonam Pandey Death Tweet:पूनम पांडे के जिंदा होने की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। जब से पूनम पांडे ने सबके सामने सच स्वीकार किया है। तब से लोग काफी गुस्से में हैं। सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने कल एक्स पर पूनम पांडे के लिए श्रद्धांजलि व्यक्त की थी। वहीं अब उन्होंने अपनी इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है। साथ ही एक नया ट्वीट करते हुए बताया है, आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया है । अब आपको बताते हैं, पूरा मामला है क्या।

पूजा भट्ट कहती हैं, मैं कभी भी ट्वीट डिलीट नहीं करती, लेकिन इस मामले में मैंने ऐसा किया है। पूजा भट्ट आगे कहती हैं, मैंने सर्वाइकल कैंसर के कारण हुई पूनम पांडे के मौत की खबर पर दुख व्यक्त किया था, लेकिन बाद में मैंने इसे डिलीट कर दिया। क्यों? पूजा भट्ट कहती हैं, पता चला कि यह खबर एक डिजिटल/पीआर टीम की तरफ से तैयार की गई थी। इससे जूझ रहे लोगों के लिए यह पूरी तरह अपमान और असम्मान की बात है, इसमें वह लोग भी शामिल हैं।

विज्ञापन

क्या था पिछला ट्वीट?

विज्ञापन

पूजा के पिछले ट्वीट की अगर बात करें तो उन्होंने लिखा था, पूनम पांडे के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। वो कहती हैं, मैं उनसे कभी नहीं मिली थी, लेकिन जब किसी बहुत ही यंग लोगों के साथ ऐसा होता है, तो सच में ये बहुत दुखदायी है। साथ ही उन्होंने उनके परिवार और दोस्तों के लिए भी अपनी संवेदना व्यक्त की थी। वहीं पूजा भट्ट से पहले अली गोनी ने भी पूनम पांडे और उनकी टीम पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने कहा था, आपको और आपकी टीम को बॉयकॉट कर देना चाहिए। अली गोनी का कहना है, उन्हें पूनम पांडे पर भरोसा था और उन्होंने उनका भरोसा तोड़ दिया है। साथ ही एकता कपूर ने भी इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा है, इस मामले में तुरंत मुकदमा दायर होना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ