Poonam Pandey House Catches Fire: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस के घर पर भयानक आग लग गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस का घर इस भीषण आग में धू-धू कर जलता चला गया। अब उनके घर की हालत देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ऐसे में अब फैंस भी टेंशन में हैं। सबको चिंता सता रही है कि कहीं पूनम को इस आग ने कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा दिया। तो चलिए जानते हैं कि आग कैसे लगी और इस हादसे में पूनम का क्या हुआ।
यह भी पढ़ें: SIIMA Awards 2023: Jr NTR को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, इमोशनल होकर बोले- ‘जब भी मैं लड़खड़ाया…’
क्या आग से सुरक्षित हैं पूनम पांडे?
बता दें, पूनम पांडे का घर मुंबई की एक हाई राइज बिल्डिंग में है। जहां से 15 सितंबर यानी बीते दिन आग लगने की खबर सामने आई। बिल्डिंग में लगी आग इतनी फैल गई कि वो पूनम पांडे के घर तक पहुंच गई। हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस अपने घर में मौजूद नहीं थीं। ऐसे में वो तो सुरक्षित हैं और उन्होंने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने जले हुए घर का वीडियो शेयर किया है। लेकिन जब एक्ट्रेस के घर में आग की लपटे फैली उस वक्त उनकी बहन, उनका स्टाफ और उनका डॉगी वहीं पर थे। ऐसे में इन सबको लेकर भी बड़ी चिंता जताई जा रही है।
स्टाफ और डॉगी का कैसा है हाल?
सामने आए वीडियो में जिस तरह से उनका रूम जला हुआ नजर आ रहा है, उसके बाद तो यही ख्याल आता है कि घर पर उस दौरान जो भी था उसका क्या हुआ होगा। लेकिन एक्ट्रेस ने खुद अब फैंस को बताया है कि सभी लोग सुरक्षित हैं। घर में पूनम का डॉगी सीजर था जो बाल-बाल बच गया है। दरअसल, घर के स्टाफ ने पूनम के डॉगी को आग से बचा लिया। हालांकि, एक्ट्रेस का घर बुरी तरह से तहस-नहस हो गया है। मौके पर पहुंचीं फायर डिपार्टमेंट ने भी आग पर काबू पाकर बड़ा नुक्सान होने से बचा लिया।
सोशल मीडिया से मिली जानकारी
बिल्डिंग में ये आग क्यों लगी थी इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है। अभी इसपर जांच चल रही है कि आग की असल वजह क्या थी। वहीं, अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस को राहत भरी खबर दी है। सभी लोग इस हादसे के बाद सेफ हैं जिसके बाद पूनम ने भगवान को शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “इस पूरी आग की घटना में, मेरे मंदिर को कुछ नहीं हुआ.. मैं ब्रह्मांड की बहुत आभारी हूं कि सीज़र बिल्कुल ठीक है.. मेरा स्टाफ, मेरी बहन वो सभी ठीक हैं.. हां, घर जल गया है लेकिन आत्माएं ठीक हैं।”
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
29 mins ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines