Poonam Pandey Fake Death Stunt: मॉडल पूनम पांडे (Poonam Pandey) अपनी मौत की झूठी अफवाह फैलाने के बाद से लोगों के निशाने पर आ गई हैं। कई टीवी एक्टर्स और सेलेब्स ने उनकी इस घटिया हरकत पर लताड़ लगाई है। इस बीच एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट उर्फी जावेद (Uorfi Javed) भी अपना रिएक्शन देने से पीछे नहीं हटीं। उर्फी ने पूनम पांडे पर चुटकी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर की है। उन्होंने नशे की हालत में अपनी एक तस्वीर शेयर की और कहा कि मरी नहीं हूं, बस हैंगओवर है।
उर्फी जावेद की पोस्ट
उर्फी जावेद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट (Uorfi Javed Instagram) पर एक पोस्ट शेयर करते इिए लिखा, ‘हैलो फ्रेंड्स… मैं मरी नहीं हूं। सिर्फ हैंगओवर को लेकर जागरुकता फैला रही हूं। जब आप ड्रिंक कर रहे होते हैं, आप जिंदा महसूस करते हैं लेकिन अगले ही दिन आप मरा हुआ महसूस कर रहे होते हैं। हालांकि आप सही में मरे नहीं होते हैं। माफ करिए मरा हुआ व्यक्ति मर नहीं रहा है।’
उर्फी जावेद की ये मजेदार पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगी है। वहीं लोग भी उनकी इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने कमेंट किया, ‘पहली बार आप फनी लगी हैं।’ दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘पूनम पांडे जिंदा है मैडम।’
यह भी पढ़ें : Shame On You… पूनम पांडे के भद्दे मजाक पर भड़कीं को-कंटेस्टेंट, कर दिया ब्लॉक
इन स्टार्स ने लगाई लताड़
गौरतलब है कि जब से पूनम पांडे की मौत की झूठी खबर की सच्चाई सामने आई है लोग सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। वहीं सेलेब्स में एक्ट्रेस पूजा भट्ट, करण कुंद्रा, मुनव्वर फारुकी, अली गोनी, दिशा परमार, राहुल वैद्य, प्रिंस नरूला, सायशा शिंदे समेत कई स्टार्स ने फेक डेथ स्टंट और सस्ती पब्लिसिटी के लिए पूनम पांडे को काफी खरी-खोटी सुनाई है। साथ ही उनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है।
संबंधित खबरें
डबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
40 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines