हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Poonam Pandey: कैंसर के बाद अब ड्रग्स, झूठी मौत के लिए और कितनी वजह? यूजर्स ने किए सवाल

Poonam Pandey Death: क्या है पूनम पांडे की मौत की असली वजह? क्या कैंसर से नहीं गई एक्ट्रेस की जान? क्या कहती हैं एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स?

विज्ञापन
जिंदा है पूनम। फोटो आभार- गूगल

Poonam Pandey Death: बीती सुबह यानी 2 फरवरी 2024 को खबर आई कि मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर से मौत हो गई हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई तो सभी हैरान रह गए। हालांकि अब दावा किया जा रहा है कि सर्वाइकल कैंसर पूनम की मौत की असली वजह नहीं है।

जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़, हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया कि पूनम की मौत की वजह सर्वाइकल कैंसर नहीं बल्कि ड्रग्स की ओवरडोज है, लेकिन यूजर्स अब इसे भी सच मानने को तैयार नहीं है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि पहले कैंसर और अब ड्रग्स, झूठी मौत के लिए कितनी वजह?

यह भी पढ़ें- Poonam Pandey: 3 साल तक रहीं लिव-इन में, शादी के 10 दिन बाद पति पर की FIR, पहुंचाया जेल

विज्ञापन

क्या ड्रग्स की ओवरडोज से गई पूनम पांडे की जान?

हाल ही में Zoom की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूनम पांडे की मौत की वजह ड्रग्स की ओवरडोज है। एक्ट्रेस के करीबी सूत्र ने Zoom से बातचीत में कई खुलासे किए हैं। सूत्र का कहना है कि पूनम पांडे की मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से नहीं हुई है बल्कि ड्रग्स की ओवरडोज से हुई है। बता दें कि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि पूनम किस तरह का नशा करती थी।

Poonam Pandey Death

विज्ञापन

हालांकि अब यूजर्स भी इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि कैंसर के बाद अब ड्रग्स, झूठी मौत के लिए कितनी वजह? दूसरे यूजर ने लिखा कि सबको पता है कि एक रात में कैंसर से कोई नहीं मरता। तीसरे यूजर ने लिखा कि मुझे पता है कि ये किसी बीमारी से नहीं बल्कि SSR की तरह मौत हुई है।

क्या है पूनम की मौत की असली वजह?

इतना ही नहीं बल्कि जब से पूनम की मौत की खबर सामने आई है, तो तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पूनम की मौत सर्वाइकल कैंसर से हुई, तो कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उनका निधन हो गया। हालांकि सोशल मीडिया पर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि ये महज अफवाह है।

विज्ञापन

फैमिली ने अभी तक नहीं किया कोई रिएक्ट

बता दें कि पूनम की मौत की खबर पर हर कोई हैरान है और अभी तक इस पर उनकी फैमिली की तरफ से भी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। साथ ही एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड ने भी इस पर बात करने से मना किया है। अमीन खान का कहना है कि अभी वो खुद सदमे में हैं। बताते चलें कि पूनम के निधन की खबर उनके इंस्टाग्राम पर टीम की तरफ से एक पोस्ट के जरिए दी गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola