Poonam Pandey: 3 साल तक रहीं लिव-इन में, शादी के 10 दिन बाद पति पर की FIR, पहुंचाया जेल

Poonam Pandey, Sam Bombay: पूनम पांडे अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ तीन साल तक लिव-इन में रही थी।

Poonam Pandey

Poonam Pandey ने शादी के दस दिन बाद पति पर की FIR। फोटो आभार- इंस्टाग्राम

Poonam Pandey, Sam Bombay: मशहूर मॉडल पूनम पांडे का कैंसर की वजह से निधन हो गया है। अचानक हुए पूनम के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर कोई पूनम के निधन पर दुख जाहिर कर रहा है। पूनम पांडे ना सिर्फ प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती थी।

विज्ञापन

एक वक्त ऐसा था जब पूनम तीन ताल तक एक इंसान के साथ लिव-इन में रही और फिर उसी से शादी भी रचा ली, लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि शादी क महज 10 दिन बाद ही उन्होंने अपने पति पर एफआईआर कर दी। आइए जानते हैं…

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C21T9Hcoobz/

विज्ञापन

सैम बॉम्बे के साथ लिव-इन में रहती थी पूनम पांडे

अपनी कॉन्ट्रोवर्सी के चलते चर्चा में रहने वाली पूनम पांडे सैम बॉम्बे के साथ लिव-इन में रहती थी। तीन साल तक सैम के साथ लिव-इन में रहने के बाद पूनम ने 1 सितंबर 2020 को सैम संग शादी रचा ली थी। साल 2020 में कोरोना महामारी के चलते पूनम और सैम की शादी में ज्यादा लोग नहीं आए थे और उन्होंने फैमिली और करीबी फ्रेंड से बीच ही शादी की थी।

विज्ञापन

पूनम ने शेयर किए थे चोट के निशान के फोटो

हालांकि अपनी शादी के महज 10 दिन बाद ही पूनम ने अपने पति पर एफआईआर दर्ज करा दी थी। 11 सितंबर को पूनम ने सैम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए दावा किया कि बॉम्बे ने उनके साथ छेड़छाड़ की है। इतना ही नहीं अपनी शिकायत में पूनम ने दावा किया कि सैम ने उन्हें धमकी दी और हमला भी किया। कथित तौर पर पूनम ने हमले के बाद लगी चोट के निशान के फोटोज भी शेयर किए थे।

विज्ञापन

पूनम पर भी लगे कई आरोप

रिपोर्ट्स की मानें, तो 23 सितंबर को सैम बॉम्बे को अरेस्ट किया गया था। बता दें कि सैम उस वक्त गोवा में थे और उन्हें वहीं से गिरफ्तार किया गया। हालांकि सैम की गिरफ्तारी के बाद इस पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया और पूनम पर भी कई आरोप लगे। बताते चलें कि उस वक्त पूनम एक फिल्म की शूटिंग में बिजी थी और लोगों ने उनपर घोटाला करने के साथ आईपीसी की धारा 498ए का दुरुपयोग करने का आरोप लगा दिया था।

विज्ञापन

लोगों ने जमकर किया था ट्रोल

हालांकि इन सबके बाद बॉम्बे को जमानत पर छोड़ दिया गया। जब सैम जेल से बाहर आए तो पूनम ने उनसे इस पर बात की और फिर अचानक दोनों का पैचअप हो गया, जिसकी वजह से दोनों को सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। लोगों ने कहा कि ये घटना पब्लिसिटी स्टंट थी। इसके बाद साल 2020 में 5 नवंबर को पूनम को सरकारी संपत्ति पर अभद्र (नग्न) वीडियो फिल्माने का आरोप लगा और अरेस्ट कर लिया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ