Poonam Pandey ही नहीं, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद इन सेलेब्स ने भी छोड़ी दुनिया

Poonam Pandey Death Due to cervical cancer: अभिनेत्री पूनम पांडे ही नहीं बी-टाउन के और भी सेलेब्स हैं, जिनकी कैंसर की वजह से जान गई।

Celebs who died cervical cancer

इन सेबेल्स की गई कैंसर से जान। फोटो आभार- गूगल

Poonam Pandey Death Due to cervical cancer, Celebs who died cervical cancer: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पूनम पांडे का कैंसर से निधन हो गया है। एक्ट्रेस सर्वाइकल कैंसर की वजह से जिंदगी की जंग हार गई है। अचानक आई इस खबर से ना सिर्फ इंडस्ट्री में बल्कि फैंस भी सदमे में है।

विज्ञापन

लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि महज 32 साल की उम्र में पूनम ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पूनम ही नहीं कई और भी सितारे ऐसे हैं, जिनकी कैंसर की वजह से जान गई है। आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन-से सेलेब्स हैं?

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C21T9Hcoobz/

विज्ञापन

फिरोज खान

हमेशा अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता फिरोज खान इस गंभीर बीमारी से पीडित थे। एक्टर को लंग्स कैंसर था और इस बीमारी के चलते 27 अप्रैल 2009 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। बता दें कि फिरोज खान ने अपनी जिंदगी के आखिर पलों को बेंगलुरु में बिताया था। एक्टर के निधन से ना सिर्फ इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था बल्कि फैंस भी सदमे में थे।

Firoz Khan

Firoz Khan

विज्ञापन

आदेश श्रीवास्तव

आदेश श्रीवास्तव का ना भी इस लिस्ट में शामिल है। आदेश हमेशा ही अपने म्यूजिक को लेकर सुर्खियों में रहते थे। आदेश को म्यूजिक इतना शानदार होता था कि लोगों के दिलों की धड़कने थम-सी जाती थी। आदेश को भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ा, जिसकी खबर उन्हें साल 2015 में मिली थी। जब उन्हें इसके बारे में पता लगा उसके महज 40 दिन बाद ही एक्टर का निधन हो गया था।

Aadesh Srivastava

Aadesh Srivastava

विज्ञापन

नरगिस

हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नरगिस, जो अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने में हमेशा कामयाब हुई, उन्हें भी इस गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ा था। बता दें कि नरगिस ने पैनक्रियाटिक कैंसर का सामना किया था और साल 1981 में 3 मई को इसी बीमारी से नरगिस ने दुनिया छोड़ दी थी। एक्ट्रेस का निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति था।

Nargis

Nargis

विज्ञापन

सुजाता कुमार

अभिनेत्री सुजाता कुमार भी मेटास्टिक कैंसर से जिंदगी की जंग हार गई थी। कई फिल्मों में अभिनय कर लोगों के दिलों में उतरने वाली सुजाता कुमार को चौथी स्टेज पर जाकर इस खतरनाक बीमारी के बारे में पता लगा था। हालांकि इस बीमारी से उनकी जान नहीं बच सकी और आखिरकार वो भी दुनिया को छोड़कर चली गई।

Sujata Kumar

Sujata Kumar

विज्ञापन

सिंपल कपाड़िया

हिंदी फिल्म एक्ट्रेस और कॉस्ट्यूम डिजाइनर सिंपल कपाड़िया का भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से निधन हुआ था। बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बहन ने भी इस गंभीर बीमारी से तीन साल तक लड़ाई लड़ी और अपने 51वें जन्मदिन पर वो जिंदगी की जंग हार गई थी। साल 2009 में 10 नवंबर को सिंपल की मौत हो गई थी।

Simple Kapadia

Simple Kapadia

विज्ञापन

इरफान खान

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। इरफान खान का भी इसी गंभीर बीमारी से निधन हुआ था। कोलन कैंसर ने साल 2020 में एक्टर की जान ले ली थी। एक्टर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया था और उनके फैंस भी बुरी तरह टूट गए थे। भले ही आज वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उन्हें आज भी याद किया जाता है।

irfan khan

irfan khan

विज्ञापन

ऋषि कपूर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से फैंस को झटका लगा था। ऋषि कपूर भी ल्यूकेमिया कैंसर से पीड़ित थे और करीब दो साल तक उन्होंने इस गंभीर बीमारी से जंग लड़ी। हालांकि इस बीमारी से वो जीन नहीं पाए और उन्होंने दुनिया छोड़ दी। ऋषि कपूर अपनी एक्टिंग के लिए बहुत मशहूर थे। फैंस को उनकी एक्टिंग बहुत पसंद आती थी।

Rishi Kapoor

Rishi Kapoor

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ