क्या Poonam Pandey का इंस्टाग्राम हुआ हैक? सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे सवाल

Poonam Pandey Death, Poonam Pandey Instagram: मशहूर अभिनेत्री पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर से निधन हो गया है।

Poonam Pandey Death

Poonam Pandey Death

Poonam Pandey Death, Poonam Pandey Instagram: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद शॉकिंग न्यूज सामने आ रही है। खबर हैं कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर से निधन हो गया है। हालांकि सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम हैक हो गया है। इसको लेकर यूजर्स तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C21T9Hcoobz/

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट

दरअसल, अभिनेत्री पूनम पांडे के इंस्टाग्राम से एक पोस्ट जमकर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस के निधन का दावा किया गया है। पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में हाथ जोड़ा हुआ इमोजी और रेड हार्ट का इमोजी शेयर किया गया है। साथ ही इस पोस्ट में लिखा गया कि आज की सुबह हमारे लिए बहुत ही दुखद है। हमे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी सर्वाइकल कैंसर पूनम पांडे को खो दिया है।

विज्ञापन
Poonam Pandey Death

Poonam Pandey Death

यूजर्स बता रहे फेक

इस पोस्ट में आगे लिखा गया कि उनके पास जो भी आया उसे उन्होंने खूब प्यार दिया। उन्होंने हमेशा प्यार और दयालुता दिखाई। साथ ही हम रिक्वेस्ट करते हैं कि गोपनियता बनाए रखें। प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद। इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लोस्ट? उम्मीद करते हैं कि यह मजाक और फेक नहीं होगा। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ये क्या मजाक है, प्लीज ऐसा मत बोलो। एक और यूजर ने लिखा कि ये नहीं हो सकता।

विज्ञापन

अभी नहीं हुई खबर की आधिकारिक पुष्टि

इस पोस्ट पर कोई भरोसा करने को तैयार नहीं हो रहा है। सभी इसे फेक बता रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि क्या सच में एक्ट्रेस का निधन हो गया है या नहीं। बता दें कि पूनम पांडे अक्सर चर्चा में रहती है और जमकर सुर्खियां बटोरती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ