Poonam Pandey की मौत बनी मिस्ट्री, 24 घंटे बाद भी नहीं मिले 5 सवालों के जवाब, कब सामने आएगा सच?

Poonam Pandey Death: पूनम पांडे की मौत की खबर आने के बाद से कई सवाल खड़े हो गए हैं, जिनका जवाब 24 घंटे बाद भी नहीं मिला।

Poonam Pandey Death

Poonam Pandey की मौत बनी मिस्ट्री। फोटो आभार- इंस्टाग्राम

Poonam Pandey Death: मशहूर मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत की खबर को 24 घंटे बीत गए हैं, लेकिन अभी भी पूनम के निधन पर सस्पेंस बना हुआ है। पूनम की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है और वो पांच सवाल जो पूनम की मौत के बाद उठे थे, उनका जवाब 24 घंटे बाद भी नहीं मिला है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या हैं वो सवाल, जिनका 24 घंटे बाद भी नहीं मिला जवाब?

विज्ञापन
विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C21T9Hcoobz/

ये हैं वो पांच सवाल

  • कहां है पूनम पांडे की फैमिली? अभी तक परिवार ने क्यों नहीं दिया कोई भी बयान?
  • क्या हैक हुआ है पूनम पांडे का अकाउंट?
  • बॉडीगार्ड को क्यों नहीं पूनम के निधन की जानकारी?
  • 24 घंटे बाद भी सस्पेंस क्यों? कहां है पूनम की डेड बॉडी?
  • अगर तीन दिन पहले तक पूनम ठीक थी, तो फिर अचानक ऐसा क्या हुआ?

विज्ञापन

क्या है पूनम की मौत की खबर का माजरा?

इन सवालों के जवाब अभी तक किसी को नहीं मिल पाए है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर पूनम की मौत की खबर का माजरा क्या है। लोगों के मन में सवाल है कि आखिर कैसे इस मामले की सच्चाई सामने आएगी। क्या इसके लिए और इंतजार करना होगा या अभी इस पर और भी सस्पेंस देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया पर तमाम तरह की सवाल है और जवाब एक भी नहीं।

विज्ञापन

बीत रहा समय, लेकिन नहीं हो रहा खुलासा

पूनम पांडे एक ऐसा नाम है, जो अक्सर चर्चा में रहा है। कभी अपनी पर्सनल लाइफ तो कभी अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियां बटोरने वाली पूनम पांडे कहां गई। कैसे किसी को भी पूनम की खबर नहीं। पूनम का परिवार भी कुछ क्यों नहीं बता रहा और अगर पूनम का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हुआ, तो पूनम ने या फिर उनकी टीम ने इस पर कोई रिएक्शन क्यों नहीं दिया। जैसे-जैसे समय बीत रहा है पूनम की मौत का मामला गहराता जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ