Poonam Pandey: बोल्ड अदाकारा पूनम पांडे ने जब से अपने मरने की झूठी खबर फैलाई है, तब से एक्ट्रेल लगातार सुर्खियां बटोर रही है। पहले पूनम ने फेक डेथ स्टंट खेला और फिर अगले दिन एक वीडियो के जरिए कहा कि ये सब उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरुकता के लिए किया है। जैसे ही खबर सबके सामने आई, तो हंगामा मच गया और लोगों ने पूनम को ट्रोल करना शुरू कर दिया। जहां लोगों ने पूनम को जमकर ट्रोल किया तो कुछ लोगों ने एक्ट्रेस के फेवर में भी बात की। इस बीच अब पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी शेयर की और उसमें लिखा कि ‘मुझे मार दो, सूली पर चढ़ा दो…’। अब ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर पूनम ने ऐसा क्यों कहा?
यह भी पढ़ें- इन एक्ट्रेसेस के दिल में ही रह गई ‘बच्चन बहू’ बनने की ख्वाहिश, लिस्ट में कई बड़ी हसीनाओं के नाम
Poonam Pandey
पूनम पांडे ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी
दरअसल, हाल ही में पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। स्टोरी को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि मुझे मार दो, मुझे सूली पर चढ़ा दो या मुझसे नफरत करो, लेकिन अपने किसी चाहने वाले को बचा लो। इसे अपने चाहने वालों के साथ शेयर करें। पूनम ने आगे लिखा कि हमने जो काम किया है वो एक अनोखे मिशन ले इंस्पायर है- हम सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाना चाहते है। साल 2022 में इंडिया में सर्वाइकल कैंसर के 123,907 मामले आए और 77,348 मौतें हुईं। ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे ज्यादा पाया जाना वाला गंभीर रोग है।
एक्ट्रेस ने किया था सर्वाइकल कैंसर से मौत का दावा
बता दें कि 2 फरवरी को पूनम पांडे के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें सर्वाइकल कैंसर से एक्ट्रेस की मौत का दावा किया गया। जैसे ही पोस्ट सामने आया, तो सभी बेहद दुखी हुए और शोक जाहिर करने लगे, लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीता तो पूनम की मौत पर सबको शक होने लगा और लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि ये सब महज एक पब्लिसिटी स्टंट है और पूनम जिंदा है।
सर्वाइकल कैंसर की जागरुकता के लिए ऐसा किया
जब 24 घंटे बाद भी पूनम की डैड बॉडी सामने नहीं आई और एक्ट्रेस की फैमिली में भी किसी का फोन नहीं लगा और कहीं ये कोई जानकारी सामने नहीं आई, तो लोगों ने तरह-तरह के सवाल करना शुरू कर दिया। फिर कुछ देर बाद पूनम पांडे ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि वो जिंदा है और ये सब उन्होंने सर्वाइकल कैंसर की जागरुकता के लिए किया है।
पूनम पर हुई FIR
इसके कुछ देर बाद ही पूनम ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर माफी मांगी और इसके बारे में बात की, लेकिन जैसे ही लोगों को पता लगा कि ये महज झूठी खबर थी, तो लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया और कहा कि इस तरह का भद्दा मजाक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद से एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई और लोगों ने पूनम को सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines