Poonam Pandey Alive: पहले बताया मौत, बटोरी सस्ती पब्लिसिटी, अब मांग रहीं माफी

Poonam Pandey Alive: पूनम पांडे की मौत की खबर बीते दिनों से वायरल हो रही थी। इस बीच एक्ट्रेस ने लाइव आकर लोगों को सरप्राइज कर दिया है। उन्होंने फैंस से अपनी इस हरकत के लिए माफी भी मांगी है।

Poonam Pandey Alive

जिंदा हैं पूनम पांडे। फोटो साभार- इंस्टाग्राम

विज्ञापन

Poonam Pandey Alive: मॉडल, एक्ट्रेस पूनम पांडे जिंदा हैं। उन्हें सर्वाइकल कैंसर नहीं हुआ है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है। थोड़ी देर पहले ही पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की जहां उन्होंने बताया कि वह जिंदा हैं। अपनी मौत की फैल रही खबरों पर उन्होंने फैंस से माफी भी मांगी है।

https://www.instagram.com/reel/C24C5DCtyRU/?igsh=c3I0bmN4c3c4OGt2

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट किया, ‘मैं आप सभी के साथ कुछ जरूरी बात शेयर करने के लिए बाध्य महसूस कर रही हूं। मैं जिंदा हूं। मैं सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित नहीं हूं लेकिन यह वाकई दुखद है कि इस बीमारी ने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है, जो इस बीमारी से निपटने के बारे में जानकारी की कमी की वजह से अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठीं।’

https://www.instagram.com/reel/C24C_LyIy6m/?utm_source=ig_embed&ig_rid=75abf506-d40b-46b0-8421-ec769b526a11

पूनम पांडे ने आगे लिखा, ‘कुछ दूसरे कैंसरों के विपरीत, सर्वाइकल कैंसर पर पूरी तरह से रोकथाम की जा सकती है। जरूरी बात ये भी है कि एचपीवी वैक्सीन और शीघ्र पता लगाने वाले परीक्षणों में निहित है। हम इस बीमारी का पता लगा सकते हैं जिससे किसी की जान न जाए। आइए आलोचनात्मक जागरूकता के साथ एक-दूसरे को सशक्त बनाएं और सुनिश्चित करें कि हर महिला को इस बीमारी की रोकथाम की जानकारी हो।’

विज्ञापन

मैनेजर ने दी थी जानकारी

गौरतलब है कि बीते दिनों 2 फरवरी की सुबह पूनम पांडे की मैनेजर ने एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी मौत की जानकारी दी थी। साथ ही बताया था कि एक्ट्रेस की मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से हुई है। इसके बाद से ही सेलेब्स ने पूनम पांडे को सोशल मीडिया पर श्रद्धाजंलि देनी शुरू कर दी थी। एक्ट्रेस के फैंस भी इस खबर से शॉक्ड थे लेकिन अब पूनम पांडे ने अपनी मौत की खबर को झूठा करार देते हुए बताया है कि वह जिंदा हैं। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस ने यह सब सस्ती पब्लिसिटी पाने के लिए किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ