Sunny Deol की एक्ट्रेस के घर चोरी का पर्दाफाश, गिरफ्तार आरोपी ने किया बड़ा खुलासा

Poonam Dhillon: मशहूर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों के घर पर चोरी हो गई है। उनका कीमती सामान किसी ने चुरा लिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को ढूंढ निकाला है।

Poonam Dhillon

Poonam Dhillon file photo

विज्ञापन

Poonam Dhillon: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। अनिल कपूर (Anil Kapoor) और सनी देओल (Sunny Deol) जैसे एक्टर्स के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस कर चुकीं पूनम ढिल्लों के घर पर एक बड़ी चोरी हो गई है। ये मामला पुलिस तक पहुंच गया और एक शख्स की इस केस में गिरफतारी भी हो चुकी है। अब मुजरिम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। अब ये चोरी कब और कैसे हुई वो जानते हैं? साथ ही ये भी पता करते हैं कि आरोपी पुलिस की पकड़ में कैसे आया?

पूनम ढिल्लों के घर से कैश और डायमंड ज्वेलरी हुई चोरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूनम ढिल्लों के मुंबई वाले घर में किसी ने लाखों रुपये चोरी कर उन्हें भारी चपत लगा दी। एक्ट्रेस के घर से करीब 1 लाख रुपये के कीमती डायमंड इयररिंग्स और 35,000 रुपये कैश गायब हो गया। इसके अलावा एक्ट्रेस के खार वाले घर से 500 अमेरिकी डॉलर भी चोरी हो गए। बताया जा रहा है कि ये मामले कुछ दिन पुराना है। एक्ट्रेस वैसे तो जुहू वाले घर में रहती हैं, लेकिन उनके खार वाले घर में पूनम ढिल्लों के बेटे अनमोल रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस भी कभी-कभी वहां रहने आ जाती हैं।

विज्ञापन

पकड़ा गया चोर

ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस के खार वाले घर में चोरी की वारदात हो गई। पूनम ढिल्लों का बेटा जब दुबई से लौटा, तो उसे पता चला कि घर से कुछ चीजें गायब हैं। फिर उसने मां को इस बारे में बताया जिसके बाद पूनम ढिल्लों के मैनेजर ने पुलिस कंप्लेंट दर्ज करवाई। पुलिस ने जब पूछताछ की तो घर में पेंटिंग करने आए एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। उस शख्स का नाम समीर अंसारी है और वो 28 दिसंबर से 5 जनवरी तक एक्ट्रेस के घर पर पेंटिंग का काम कर रहा था। इस दौरान उसे एक अलमारी खुली मिली और उसने मौके पर चौका मारते हुए इस घटना को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन

चोरी के पैसों का चोर ने क्या किया?

आरोपी ने पकड़े जाने के बाद चोरी का गुनाह कबूल कर लिया और पुलिस को बताया कि उसने इन पैसों से दोस्तों के साथ पार्टी कर डाली। पार्टी करने में आरोपी ने करीब 9 हजार रुपये खर्च कर दिए। अब वो शख्स पुलिस की गिरफ्त में है। एक्ट्रेस के घर चोरी करने वाला पकड़ा गया तो उनका नुकसान होने से बच गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ