Bigg Boss 18 की इस कंटेस्टेंट को विनर बनाती हैं ये 5 खूबियां, बायसनेस करवा देगी घर से बाहर?

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में एक कंटेस्टेंट विनर बनने की सारी खूबियां रखती है। अब वो कौन है चलिए जानते हैं और उनकी खूबियां भी देखते हैं।

Bigg Boss 18 contestants

Bigg Boss 18 contestants file photo

विज्ञापन

Bigg Boss 18:बिग बॉस 18‘ में एक ऐसी फीमेल कंटेस्टेंट मौजूद है, जिसमें वो सारी क्वालिटीज मौजूद हैं जो ये शो जीतने के लिए कंटेस्टेंट्स में चाहिए होती हैं। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) हैं। श्रुतिका ट्रॉफी की मजबूत दावेदार होने के बाद भी ये शो सिर्फ मेकर्स के बायस्ड होने की वजह से हार सकती हैं। इस हफ्ते वो नॉमिनेट हुई हैं और उनके अलावा सिर्फ रजत दलाल और चाहत पांडे ही नॉमिनेशन में हैं। लेकिन श्रुतिका में कुछ ऐसी खूबियां हैं जो उन्हें विजेता भी बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उनकी 5 खूबियों के बारे में।

मुंहफट

श्रुतिका अर्जुन ‘बिग बॉस 18’ की सबसे मुंहफट कंटेस्टेंट हैं। वो हर बात बेहद खुलकर रखती हैं। कारण और चुम के बीच प्यार है ये भी सबसे पहले श्रुतिका ने ही नोटिस किया था और सबको बताया था। इसके अलावा जब उन्हें शिल्पा से दिक्कत हुई तो उन्होंने खुलकर उन्हें नॉमिनेट भी किया। अब अविनाश-विवियन को बेवकूफ बनाकर उनका फायदा उठा रहे हैं ये भी श्रुतिका बोलते हुए शर्मा नहीं रही हैं।

Advertisment

क्लैरिटी

श्रुतिका में एक क्वालिटी है जो इस सीजन में बेहद ही कम कंटेस्टेंट्स में देखने को मिली है। वो अपने दिमाग में बेहद क्लियर रहती हैं कि उन्हें क्या पसंद है और क्या नापसंद है? उनकी प्रायोरिटी कौन है? वो शुरुआत से श्रुतिका ने सबके सामने बेहद क्लैरिटी के साथ रखा है। वो चुम दरांग को सबसे ऊपर रखती हैं और ये दिखाई भी देता है।

समझदार

श्रुतिका का भले ही शो में कई बार बिग बॉस मजाक उड़ा देते हैं, लेकिन ये फैक्ट है कि उनसे ज्यादा अक्लमंद कंटेस्टेंट इस शो में कोई नहीं है। अगर वो कोई टास्क करती हैं तो पहले ही प्लान बना लेती हैं कि उन्हें मनचाहे अंजाम तक जैसे जाना है। अगर वो किसी को जीताना चाहती हैं तो कौन-सी ट्रिक लगानी है वो श्रुतिका को पता रहता है।

रिश्तों के मायने

श्रुतिका अर्जुन ने इस घर में 2 मजबूत रिश्ते बनाई हैं। एक हैं चुम दरांग के साथ और दूसरा बग्गा के साथ। इन दोनों के लिए श्रुतिका ने अपनी तक परवाह नहीं की और इन्हें बचाने के लिए जो कुछ करना पड़ा वो पूरे दिल के साथ किया। श्रुतिका बड़ी बहन बनकर चुम के लिए खुद को नॉमिनेट कर बाहर होने का रिस्क उठा बैठी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एंटरटेनिंग

श्रुतिका अर्जुन ने शो के पहले हफ्ते में ही साबित कर दिया था कि वो बेहद एंटरटेनिंग हैं। श्रुतिका की बातें और उनका बात करने का तरीका यानी एक्सेंट लोगों को काफी पसंद है। वो जहां जाती हैं बेहद मस्ती करती हैं और ऑडियंस उन्हें देखकर काफी एन्जॉय करती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ