क्या Mahesh Bhatt ने किया Pooja Bhatt के शरीर का इस्तेमाल? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
Edited By Vandana Saini

Pooja Bhatt
Edited By Vandana Saini

Pooja Bhatt
Pooja Bhatt: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss 16 OTT) में नजर आने वाली एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो लगातार अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए कुछ न कुछ शेयर कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी एक सोलो फोटो शेयर की, जिसमें वो ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक जींस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के फैंस फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही फोटो पर काफी कमेंट्स भी आ रहे हैं। इसी बीच पूजा भट्ट के इस पोस्ट पर एक ऐसा कमेंट भी आया, जिसका एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
पूजा भट्ट के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘आपके पिता कहानियां सुना रहे हैं कि परबीन बॉबी बिना कपड़ों के रात में उनके पीछे भागती थीं। उनके ईगो को सेटिस्फाई करने के लिए। संतुष्ट करने के लिए’।

Pooja Bhatt Instagram (Credit – Instagram)
यह भी पढ़े: ‘ये घटिया बातें मत करो…’, यूजर ने पूछा ऐसा सवाल; भड़क गए Shah Rukh Khan
यूजर ने अपने सवाल को जारी रखते हुए आगे लिखा कि ‘क्या आपको पूरा यकीन है कि महेश भट्ट ने अपना ईगा सेटिस्फाई करने के लिए करके लिए कभी आपके शरीर का इस्तेमाल नहीं किया? हे भगवान अजीब विडंबना है लोग अपने ईगो सेटिस्फाई करने के लिए के लिए मासूम और भोले-भाले लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल करते हैं फिर फ्री माइंड से घूमते हैं। खुद को ऊपर वाले का बच्चा बताते हैं’।
वहीं, यूजर के इस कमेंट पर पूजा भट्ट ने रिप्लाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। एक्ट्रेस ने लिखा ‘ऊपर वाले का आशीर्वाद आप पर बना रहे और आपको उस अंधी नफरत से बचाएं जो आप यहां निकालना चाहते हैं। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। आप सबसे अच्छे बनो’। बता दें कि पूजा भट्ट आखिरी बार सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में नजर आई थीं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: