'ये घटिया बातें मत करो...', यूजर ने पूछा ऐसा सवाल; भड़क गए Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan Jawan ASK SRK Session

Shah Rukh Khan Jawan ASK SRK Session

विज्ञापन

Shah Rukh Khan Jawan: बॉलीवुड से लेकर अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाली सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को लेकर सर्खियों में बने हुए हैं, जो 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। साउथ निर्देशक एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर SRK के फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच सुपरस्टार भी अपने फैंस के साथ ट्वीट के जरिए जुड़े रहते हैं। वो समय निकाल कर अपने फैंस के सवालों का जवाब देने के लिए ट्विटर पर #ASKSRK सेशन रखते हैं, जिसमें फैंस उनसे अतरंगी सवाल करते हैं, जिसके एक्टर भी मजाकिया जवाब देते हैं।

हाल में एक्टर ने एक बार फिर अपने ट्विटर हैंडल पर #ASKSRK सेशन रखा, जहां वो एक यूजर के सवाल पर भड़क गए और उसकी क्लास लगा दी। दरअसल, यूजर से फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर सवाल किया था, जिसका शाहरुख ने ऐसा जवाब दिया कि यूजर ने अपना ट्वीट ही डिलीट मार दिया।

विज्ञापन

यूजर ने SRK से पूछा एडवांस बुकिंग पर ऐसा सवाल

‘जवान’ (Jawan) स्टार शाहरुख खान के ट्विटर हैंडल पर #ASKSRK सेशन के दौरान एक यूजर ने सवाल किया कि ‘#जवान की कितनी बुकिंग सहयोग है और कितनी असली है?’। इस सवाला का जवाब देते हुए किंग खान ने कहा ‘ये सोशल मीडिया वाली घटिया बातें मत करो यार। सभी के लिए पोजेटिव विचार और अच्छी भावना रखो। जीवन के लिए अच्छा होगा’। शाहरुख के इस जवाब को काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

7 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

बता दें कि (Atlee) के निर्देशन में बनी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहरुख के अलावा साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) अपना पहला बॉलीवुड डेब्यू देने जा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra), सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के अलावा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को कैमियो भी नजर आने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ