हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Ponniyin Selvan 2: इवेंट के बीच में ऐश्वर्या राय बच्चन ने छू लिए इस शख्स के पैर, हर कोई रह गया हैरान

विज्ञापन
Ponniyin Selvan 2

Ponniyin Selvan 2: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने अपनी फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ में शानदार अभिनय किया है। वहीं, अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट यानी ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ भी बहुत जल्द बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

इस बीच अब फिल्म के प्रमोशन इवेंट में डायरेक्टर मणिरत्नम ने ऐश्वार्य राय बच्चन के काम की तारीफ की है। इतना ही नहीं बल्कि जैसे ही ऐश्वर्या ने इस तारीफ को सुना तो उन्होंने मणिरत्नम की पांव छू लिए, ये पर बेहद दिल छू लेने वाला था।

फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 का प्रमोशन इवेंट 

बीते दिन यानी मंगलवार को विक्रम (Vikram), त्रिशा (Trisha), जयम रवि (Jayam Ravi) कार्थी (Karthi) और निर्देशक मणिरत्नम (Mani Ratnam) को मंगलवार को पोन्नियिन सेलवन 2 (Ponniyin Selvan 2) कार्यक्रम में एक साथ नजर आए।

ये भी पढ़ेंः Bad Boy: इंडस्ट्री में तहलका मचाने को तैयार मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी, इस दिन रिलीज होगी ‘बैड बॉय’

मणिरत्नम ने की ऐश्वर्या की तारीफ

इस दौरान निर्देशक मणिरत्नम ने ऐश्वर्या राय बच्चन की प्रशंसा की है। जब मणिरत्नम से पूछा गया कि क्या वह ऐश्वर्या को अपना लकी चार्म मानते हैं? इस बात को कबुलते हुए निर्देशक ने कहा कि- ”वह ऐश्वर्या से तभी संपर्क करते हैं, जब उन्हें लगता है कि वह भूमिका में फिट होती हैं और वह हमेशा उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी हैं।”

फिल्म निर्माता बहुत ही स्वार्थी व्यक्ति है- मणिरत्नम 

इसके आगे मणिरत्नम ने कहा कि- ”एक फिल्म निर्माता बहुत ही स्वार्थी व्यक्ति है, बिल्कुल निर्दयी और स्वार्थी, उसको सिर्फ फिल्म की परवाह है। मैं उनसे (ऐश्वर्या राय बच्चन) कितना भी प्यार करता हूं, मैं उनसे तभी पूछूंगा जब मुझे लगता है कि वह भूमिका के लिए सही है। हर बार मैंने उनसे पूछा है क्योंकि मुझे विश्वास है कि वह किरदार के लिए बिल्कुल सही हैं और वह तुरंत ‘हां’ भी कह देती हैं।”

ये भी पढ़ेंः Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने मुंबई में खरीदा आलिशान घर, कीमत करोड़ों में, बहन को भी 2 फ्लैट कर चुकी हैं गिफ्ट

ऐश्वर्या राय बच्चन ने छुए मणिरत्नम के पैर

इतना ही नहीं बल्कि ऐश्वर्या की तारीफ में मणिरत्नम ने आगे कहा कि- “तो यह लक नहीं है, यह अट्रैक्शन नहीं है, यह केवल उनका टैलेंट और उनकी पर्सनैलिटी है, जो इस किरदार को चित्रित करता है।” इसके बाद जैसे ही मणिरत्नम ने अपनी बात पूरी की तो ऐश्वर्या राय बच्चन ने तुरंत अपनी सीट से उठकर मणिरत्नम के पैरों को छुआ और उनका आशीर्वाद लिया और उनके प्रति अपना आभार जताया।

ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें