PS 2 Box Office Collection: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
इस फिल्म का फैंस को बहुत बेसब्री से इंतजार था। ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ को अपनी रिलीज के पहले दिन लोगों ने खूब प्यार दिया है।
बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही फिल्म PS-2
‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ (PS 2 Box Office Collection) मोस्ट पॉपुलर हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद दमदार ओपनिंग की है। दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म PS-2 रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। इस बीच फिल्म के 6वें दिन की कमाई के आकंडे भी आ गए है। चलिए जान लेते है कि आखिर फिल्म ने 6वें दिन कितनी कमाई की है।
इतना है फिल्म का कुल कलेक्शन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म मेकर मणिरत्नम की ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ (PS2) ने अपनी रिलीज के 6वें दिन यानी बुधवार को 8 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं मंगलवार यानी पांचवें दिन इस फिल्म ने 10.5 करोड़ रुपये कमाए थे। इसी के साथ ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ की कुल कमाई अब 122.25 करोड़ रुपये हो गई है।
फिल्म की कमाई में आई गिरावट
साथ ही मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म बहुत जल्द 150 करोड़ के आकंड़े को भी पार लेगी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है।
हिस्टोरिकल ड्रामा है ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’
डायरेक्टर मणिरत्नम की हिस्टोरिकल ड्रामा ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ का जादू ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, कार्थी, तृषा, जयम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धूलिपाला के साथ-साथ आर सरथकुमार, प्रभु, विक्रम प्रभु, जयराम, प्रकाश राज, पार्थिबन, रहमान, लाल, जयचित्रा और नासर सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किए हैं।
कई भाषाओं में रिलीज हुई है ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’
बता दें कि ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ बड़े बजट की फिल्म है और इस मल्टी स्टारर फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ को कई भाषाओं तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज़ किया गया है।
संबंधित खबरें
हिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
5 mins agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
43 mins ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
2 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
3 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
12 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
17 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines