Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ बीते दिन यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
इस फिल्म का फैंस को बहुत बेसब्री से इंतजार था। ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ को अपनी रिलीज के पहले दिन लोगों ने खूब प्यार दिया है। ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ मोस्ट पॉपुलर हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद दमदार ओपनिंग की है।
‘पीएस 2’ को देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़
एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘पीएस 2’ को देखने के लिए पहले दिन सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ पड़ी और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जमकर नोट छापे है।
ओपनिंग डे पर ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने की शानदार कमाई
फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने अपने ओपनिंग डे पर 32 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। वहीं ये फिल्म के ऑफिशियल आंकड़े नहीं हैं ऐसे में इनमें थोड़ा बहुत अंतर पाया जा सकता है। वहीं, ये फिल्म मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनीं है और फिल्म की पहली दिन की कमाई भी बहुत शानदार है।
साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है ‘PS-2’
फिल्म की कमाई को देखकर लग रहा है कि ये फिल्म साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। वहीं, ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ की ओपनिंग के सामने सलमान खान कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरती नजर आ रही है।
ये है फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा चियान विक्रम, कार्थी, तृषा, जयम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धूलिपाला के साथ-साथ आर सरथकुमार, प्रभु, विक्रम प्रभु, जयराम, प्रकाश राज, पार्थिबन, रहमान, लाल, जयचित्रा और नासर सहित कई कलाकार हैं, जिन्होंने शानदार अभिनय किया है। वहीं, फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज़ किया गया है।
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
6 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
7 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
8 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
10 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
11 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
11 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
12 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines