Ponniyin Selvan 1 Box Office Collection Day 9: मणिरत्नम की मैगनम ओपस फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ (Ponniyin Selvan 1) इस साल की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है, दुनियाभर में खूब तहलका मचा रही है।
30 सितंबर को रिलीज हुई मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन1 ने बॉक्स ऑफिस (Box Office Collection) पर धमाल मचा रखा है। पिछले नौ दिनों से सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के साथ ही दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
अभी पढ़ें – Karisma Kapoor ने मुंबई की बारिश में किया ‘चक धूम-धूम’ डांस, माधुरी दीक्षित ने यूं किया रिएक्ट
Ponniyin Selvan 1 Box Office Collection Day 9
‘पोन्नियिन सेलवन 1’ (Ponniyin Selvan 1 Box Office Collection Day 9) में चियान विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं। दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रही इस फिल्म के हिंदी कलेक्शन की बात करें तो, 9वें दिन इसका कलेक्न 1.50 करोड़ रहा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कुल हिंदी कलेक्शन 16.50 करोड़ जा पहुंचा है। वहीं वर्ल्ड कलेक्शन 300 करोड़ हो चुका है, इसी के साथ भारत में भी फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।
पोन्नियिन सेलवन के बारे में
पोन्नियिन सेलवन को तमिल फिल्म उद्योग के लिए एक संभावित गेम-चेंजर माना रहा है। दो भागों में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग 500 करोड़ रुपये के बजट में की गई है। इसमें एक से बढ़कर एक दिग्गजों को कास्ट किया गया है, चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, जयम रवि, तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, लाल और शोभिता धूलिपाला सहित अन्य कलाकारों ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।
अभी पढ़ें – जुड़वा बच्चों के माता पिता बने Nayanthara और Vignesh Shivan, तस्वीरों में देखें पहली झलक
फिल्म का साउंडट्रैक एआर रहमान ने कंपोज किया है। सिनेमैटोग्राफी को रवि वर्मन ने संभाला है। इसे तमिलनाडु में Red Giant Movies द्वारा डिस्ट्रिब्यूट किया गया है। पोन्नियिन सेलवन आईमैक्स में रिलीज होने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
52 mins agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
17 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
18 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines