दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है. इस प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे थे. सोनम लगभग 20 दिनों से हंगर स्ट्राइक कर रहे थे. लेकिन आज सुबह उन्हें दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर से जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर सरकार के इस सख्त रवैये को लेकर लोग काफी नाराज नजर आ रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मैं जीते जी मरना नहीं…’, Sunny Deol की ‘बंटवारा 1947’ का दूसरा टीजर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक?
प्रकाश राज ने शेयर किया पोस्ट
इस बीच साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले एक्टर प्रकाश राज ने भी अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने लिखा, यह दुनिया एक ऐसी सरकार को देख रही है, जो युवाओं की बात सुनने के लिए तैयार नहीं है. लेकिन वह तानाशाहों जैसा बर्ताव करना जानते हैं. सोनम वांगचुक को जबरन लेकर जाने और पीसफुल प्रोटेस्ट करें स्टूडेंट के कार्य में बाधा डालना एक कायरता की निशानी है. यह शर्मनाक है.
यह भी पढ़ें: नेशनल अवॉर्ड्स में यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस तो कार्तिक आर्यन और मामूटी बने बेस्ट एक्टर
विशाल ददलानी ने वीडियो शेयर कर क्या कहा?
वहीं बॉलीवुड मशहूर सिंगर और म्यूजिशियन विशाल ददलानी ने भी एक वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने वीडियो में कहा, ‘आपने कभी ऐसी कायरता देखी है. सोनम वांगचुक जी को जबरदस्ती उठाकर ले गए हैं. इस देश का ये लोग जो कर रहे है. इससे मेरा दिल पूरी तरह टूटा जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘मेरे देश वालों कब जागोगे… अभी नहीं जागोगे, तो कब. विशाल ने आगे कहा, मुझे नहीं पता इस पर क्या कहना चाहिए. काश मैं उसे जगह (जंतर मंतर) पर होता तो उनकी शायद कुछ मदद कर पाता. इस वक्त मरा भेजा फटा जा रहा है.
सोनम वांगचुक ने कब शुरू किया था भूख हड़ताल?
सोनम वांगचुक का जिक्र करें तो वह 28 जून 2026 से दिल्ली के जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे. वे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का समर्थन करने के लिए लद्दाख से दिल्ली आए और यूनियन एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. लेकिन आज उन्हें जंतर मंतर से पुलिस बल द्वारा हटा दिया गया है और उन्हें दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं.
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
10 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
13 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
13 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
18 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
19 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
19 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
19 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
21 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines