PM Modi Will Watch Vikrant Massey Movie The Sabarmati Report: पीएम मोदी आज बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को देखने वाले हैं। आज शाम 7 बजे दिल्ली में संसद भवन में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई है। संसद भवन के बाल योगी ऑडिटोरियम में फिल्म को दिखाया जाएगा। फिल्म साल 2002 के गोधरा कांड पर बेस्ड है जिसमें कई बेगुनाह लोगों की जान चली गई थी।
दिल्ली में होगी फिल्म की स्क्रीनिंग
विक्रांत मैसी, रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को दिल्ली के संसद भवन में दिखाया जा रहा है। इस मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट भी मौजूद रहेगी। विक्रांत अपनी दोनों एक्ट्रेसेस के साथ दिल्ली आएंगे। शाम को 7 बजे फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई है। इस दौरान पीएम मोदी के अलावा दूसरे मंत्री भी फिल्म देख सकते हैं। इस फिल्म में गुजरात के गोधरा कांड की कहानी को दिखाया गया है।
विक्रांत मैसी को मिले थे थ्रेट्स
इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर विक्रांत मैसी ने बताया था कि उन्हें लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर धमकियां मिल रही हैं। फिल्म में बेझिझक गोधरा कांड की कहानी को दिखाने के लिए उनसे काफी लोग नाराज हो गए। उन्हें लगातार फोन पर धमकियां मिली। इतना ही नहीं विक्रांत ने ये भी बताया कि उनके परिवार को भी बीच में लाया गया, ताकि उन्हें डराया जा सके। इसके साथ ही विक्रांत का कहना था कि अगर हम फिल्म को बनाने की हिम्मत कर सकते हैं तो इसे दिखाया भी जरूर जाएगा।
विक्रांत ने रिटायरमेंट का किया ऐलान
विक्रांत मैसी सोमवार को अपने रिटायरमेंट पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपनी आखिरी फिल्मों की शूटिंग करने के बाद काम से ब्रेक का ऐलान कर दिया है। विक्रांत अपनी जिन फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं उसके बाद वो दूसरी कोई फिल्में साइन नहीं करेंगे। विक्रांत ने इसके पीछे का कारण अपने परिवार को बताया। उन्होंने कहा कि वो अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। आपको बता दें फैंस को विक्रांत के इस फैसले के बाद गहरा सदमा लगा है।
यह भी पढ़ें: Sikandar Ka Muqaddar के फ्लॉप होने के 5 कारण, उलझी हुई कहानी में गुम हुई ऑडियंस
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 hr agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
3 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
4 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
7 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
18 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
22 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines