Sikandar Ka Muqaddar के फ्लॉप होने के 5 कारण, उलझी हुई कहानी में गुम हुई ऑडियंस

Sikandar Ka Muqaddar Flop 5 Reasons: तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी और जिमी शेरगिल की फिल्म ‘सिकंदर का मुकद्दर’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी को लेकर मिले-जुले रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। लेकिन फिल्म को अब तक काफी फीका रिस्पॉन्स देखने को मिला है।

Sikandar Ka Muqaddar Movie Flop Reasons

Sikandar Ka Muqaddar Movie Flop Reasons

Sikandar Ka Muqaddar Flop 5 Reasons: नीरज पांडे की फिल्म ‘सिकंदर का मुकद्दर’ को फैंस की तरफ से मिले-जुले रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। फिल्म की कहानी में सस्पेंस और थ्रिलर कूट-कूट कर दिखाया गया है लेकिन फिर भी उलझी हुई कहानी, स्लो स्क्रीन प्ले और दमदार गानों की वजह से फिल्म को अब तक काफी फीका रिस्पॉन्स मिला है। चलिए आपको बताते हैं उन 5 कारणों के बारे में, जिसके चलते फिल्म बुरी तरह पिट गई है।

विज्ञापन

फिल्म की उलझी हुई कहानी

तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी और जिमी शेरगिल की इस फिल्म की कहानी काफी उलझी हुई नजर आती है। फिल्म की कहानी कभी मौजूदा वक्त में दिखाई जाती है तो कभी पास्ट में दिखाया जाता है। कहानी में थोड़ी कन्फ्यूजन ज्यादा लगती है।

विज्ञापन

फिल्म में कोई दमदार गाना नहीं 

फिल्मों का सक्सेस इन दिनों कहीं ना कहीं उसके गानों पर भी डिपेंड करता है। अगर फिल्म के गाने हिट हो जाएं तो फिल्म भी दर्शकों के बीच काफी बज बना देती है। ऐसे में फिल्म के सक्सेसफुल होने के चांस पहले से कहीं ज्यादा बढ़ जाते हैं।

विज्ञापन

फिल्म की कहानी काफी प्रेडिक्टिव

फिल्म को जब आप देखते हैं तो आपको पहले से ही आभास हो जाता है कि कहानी का असली विलेन कौन है। आपको खुद ही पता चल जाता है कि आगे कहानी में क्या होने वाला है। फिल्म की कहानी काफी प्रेडिक्टिव हो जाती है।

फिल्म की एंडिंग में कन्फ्यूजन

फिल्म के आखिर में जब हीरे सिंकदर के पास ही पकड़े जाते हैं, इसके बाद कई सारे सवाल मन में आते हैं। जिनका जवाब पहले पार्ट में तो ऑडियंस को नहीं मिला है। फिल्म की एंडिंग में सिकंदर का क्या होता है, वो जेल जाएगा या नहीं। उसने अपनी पत्नी को क्यों छोड़ दिया। जसविंदर को सिंकदर की लोकेशन का कैसे पता चला। ये सारे सवाल दर्शकों के मन में आते हैं।

विज्ञापन

एक्टिंग शानदार लेकिन स्क्रीनप्ले में नहीं जान

फिल्म का स्क्रीनप्ले काफी स्लो है। ऐसा लगता है कि फिल्म अब बोरिंग हो रही है क्योंकि स्क्रीनप्ले काफी धीमा लगता है। हालांकि फिल्म में एक्टिंग करने वाले कलाकारों ने कमाल का काम किया है। सभी ने अपने-अपने किरदारों में जान फूंक दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ