PM Modi Shares Yuvraj Dua Reel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम पर इंफ्लुएंसर युवराज दुआ की रील शेयर की है. इसके बाद से ही युवराज दुआ चर्चाओं में आ गए हैं. पीएम मोदी ने इस रील को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए युवराज दुआ को एक मजेदार रिप्लाई भी दिया जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इसी के चर्चे हैं. अब पीएम मोदी के रील शेयर करने के बाद से हर कोई जानना चाहते हैं कि आखिर इंफ्लुएंसर युवराज दुआ कौन हैं? चलिए आपको भी बताते हैं इंफ्लुएंसर युवराज दुआ कौन हैं और उनकी किस रील को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर किया है.
युवराज दुआ की रील वायरल
युवराज दुआ ने हाल ही में पीएम मोदी के लिए एक स्पेशल रील बनाई थी. इस रील में वो बोल रहे हैं कि उनके पिता पीएम मोदी के बहुत बड़े फैन हैं. युवराज ने आगे कहा कि वो पीएम मोदी की हर बात सुनते हैं. साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पीएम मोदी मेरी आपसे एक रिक्वेस्ट है कि आप अगली बार ‘मन की बात’ में चीनी का सेवन कम करने की सलाह दें. युवराज की ये रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई.
यह भी पढ़ें: ‘मेरा 6 मर्दों संग रिश्ता…’, 62 की कुनिका सदानंद का लव लाइफ पर बड़ा खुलासा; कुमार सानू संग भी जुड़ चुका नाम
पीएम मोदी ने क्या किया रिएक्ट?
वहीं अब युवराज दुआ की इस रील को नरेंद्र मोदी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया. पीएम ने रील शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘युवराज के अनुरोध पर, मैं उनके पिता (और बाकी सभी से) आग्रह करूंगा कि वे चीनी का सेवन कम करें. स्वस्थ रहें, खुश रहें!’ इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है. वहीं युवराज दुआ ने भी पीएम मोदी की इस स्टोरी को रिपोस्ट भी किया.
यह भी पढ़ें: ‘हमें मारने की धमकी मिल रही…’, लव जिहाद विवाद के बीच मोनालिसा-फरमान खान ने मदद की लगाई गुहार
कौन हैं युवराज दुआ?
बता दें युवराज दुआ के जाने-माने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. वो फनी रील्स बनाने के लिए ही जाने जाते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी युवराज दुआ के 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. साल 2024 में युवराज दुआ को ‘कॉमिक क्रिएटर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड भी मिला था. इसके साथ ही युवराज दुआ ने रणवीर सिंह को फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए दिल्ली के लड़के की बोलचाल सिखाई थी.
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
30 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines