हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'पंचायत' के फैन निकले PM Modi! 'बनराकस' और 'बिनोद' से की मुलाकात; वायरल वीडियो में पूछा फेमस सवाल

PM Modi Meets Panchayat Stars: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘पंचायत’ के ‘बिनोद’ और ‘बनराकस’ से मुलाकात की है. सोशल मीडिया पर मुलाकात का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. साथ ही पीएम मोदी ने ‘बनराकस’ से फेमस सवाल भी पूछा.

विज्ञापन

PM Modi Meets Panchayat Stars: प्राइम वीडियो की फेमस सीरीज ‘पंचायत’ के सितारों ने पूरे देश के दिलों पर कब्जा किया हुआ है. जहां एक तरफ इस सीरीज के 5वें सीजन का हर किसी को इंतजार है, तो वहीं दूसरी ओर ‘पंचायत’ के ‘बिनोद’ और ‘बनराकस’ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी, ‘बिनोद’ और ‘बनराकस’ का ये कोलैब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पीएम मोदी ने पंचायत स्टार्स से मुलाकात की एक रील अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. साथ ही ‘बनराकस’ से फेमस सवाल भी पूछ लिया, जो काफी वायरल हो रहा है.

क्या बोले पीएम मोदी?

‘पंचायत’ में ‘बिनोद’ का किरदार निभाने वाले अशोक पाठक और ‘बनराकस’ यानी ‘भूषण’ का किरदार निभाने वाले दुर्गेश कुमार के सोशल मीडिया पर चर्चे हो रहे हैं. दरअसल बीते मंगलवार को गणतंत्र सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक से मुलाकात की. दोनों सितारों ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया. वहीं इस दौरान पीएम मोदी ने ‘बनराकस’ से हंसते हुए फेमस सवाल पूछ लिया. पीएम ने कहा, ‘बिनोद सुनता है कि नहीं सुनता है?’

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: 12वें दिन Main Vaapas Aaunga की रफ्तार हुई तेज, बॉक्स ऑफिस पर की धुआंधार कमाई

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील

पीएम मोदी संग दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक की मजेदार बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वहीं पीएम मोदी ने भी इस रील को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वहीं फैंस भी इस रील को देखकर खूब खुश हो रहे हैं और कमेंट सेक्शन में प्यार लुटा रहे हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर ‘बिनोद’ यानी अशोक पाठक और ‘भूषण’ यानी दुर्गेश कुमार की भी तारीफ हो रही है.

यह भी पढ़ें: Cocktail 2 का जलवा बरकरार, 5वें दिन भी जमकर छापे नोट, जानें टोटल कलेक्शन

विज्ञापन

‘पंचायत सीजन 5’ पर अपडेट

बता दें ‘पंचायत’ के 5वें सीजन का हर कोई इंतजार कर रहा है. हालांकि मेकर्स ने 5वें सीजन की घोषणा कर दी है, लेकिन अभी तक इसकी रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठ पाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये तो तय है कि ‘पंचायत सीजन 5’ इसी साल यानी 2026 में ही प्राइम वीडियो पर दस्तक देने जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी इस सीजन को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola