विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है. इस मूवी को बनाने में लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. वहीं मूवी ने अब तक ग्रॉस कलेक्शन में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हाल ही में फिल्म के लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी मूवी हनुमान अंश का एक भजन सुनाया है.
आपको बता दें कि हाल ही में राजधानी दिल्ली में भजन क्लबिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद थे. इस कार्यक्रम में भक्ति संगीत और आधुनिक संगीत प्रस्तुत की गई थी. लेकिन यह शाम हनुमान अंश के मेकर्स के लिए काफी शानदार रहा है. इस कार्यक्रम के दौरान फिल्म के सिंगर साधु एस. तिवारी और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने मंच पर अपना प्रदर्शन किया है.
यह भी पढ़ें: ‘जो घर पहले से टूटा हो उसे कोई नहीं तोड़ सकता’, कोमल रानी का सुनीता पर पलटवार, लगाए गंभीर आरोप
विशाल चतुर्वेदी ने सुनाया गीत
भजन क्लबिंग कार्यक्रम में फिल्म हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने ‘हृदय में जिनके सियाराम’ है. बता दें कि यह गीत हनुमान अंश की फिल्म का साउंडट्रैक का हिस्सा है. वहीं मूवी के सिंगर साधु एस. तिवारी ने भी ‘हनुमान अंश’ के भक्ति गीत ‘पार्वती’ की प्रस्तुति की थी. इस दौरान देश के प्रधानमंत्री मोदी वहां मौजूद थे और उन्हें यह प्रस्तुति काफी बेहतर लगी. इतना ही नहीं वो उन्होंने गीत सुनकर ताली भी बजाई थी, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: Orry Wedding Card Viral: क्या दूल्हा बनने वाले हैं Orry? वायरल हुआ शादी का कार्ड, जानें पूरी डिटेल
‘हनुमान अंश’ के गीत को मिलें 100 मिलियन व्यूज
आपको बता दें कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन, तो किया ही है साथ इस मूवी के संगीत ने खास पहचान बनाई है. बता दें कि फिल्म के इस गाने को यूट्यूब पर वीकली टॉप सॉन्ग्स चार्ट में नंबर 1 पर कब्जा जमाया है, तो वहीं यूट्यूब के ग्लोबल म्युजिक चार्ट में दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई थी. हनुमान अंश के इस गाने को 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं.
‘हनुमान अंश’ के मेकर्स ने नई फिल्म का किया ऐलान
हाल में ‘हनुमान अंश’ ने मेकर्स एक और भक्ति फिल्म ‘राम बोला’ का एलान किया है. इस मूवी को विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में तैयार किया जाने वाला है. इतनी ही नहीं उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि फिल्म का म्यूजिक भी काफी खास और शानदार होने वाला है.
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 hr agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
2 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
4 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
4 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
6 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
7 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
10 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
11 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines