एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रूपा’ की को-एक्ट्रेस को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. उनका रिश्ता कोमल रानी स्वर्णकार से जोड़ा जा रहा है. इसे लेकर उनकी पत्नी ने भी एक्टर पर अफेयर का आरोप लगाया है. दरअसल, कुछ दिन पहले एक्टर और एक्ट्रेस लाल बाग के राजा गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे थे, जिसके बाद ही दोनों के डेटिंग की अफवाह भी उड़ने लगी थी. हालांकि, अब एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार ने अफेयर की अटकलों पर चुप्पा तोड़ी है और सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है.
हाल ही में एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ नाम जोड़े जाने पर गोविंदा ने काफी नाराजगी जाहिर की थी. एक्टर ने आरोप लगाया था इन सभी खबरों से उनकी छवि खराब करने की साजिश की जा रही है. हालांकि, अब कोमल रानी ने भी सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए गोविंदा की पत्नी पर निशाना साधा है. चलिए जानते हैं कि कोमल रानी स्वर्णकार ने क्या कुछ कहा है.
कोमल रानी ने शेयर किया पोस्ट
एक्ट्रेस कोमल रानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘जो औरत सालों से अपने पति को मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरत की बद्दुआएं किसी को नहीं लगती हैं और जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो उसे कोई और नहीं तोड़ सकता है. उन्होंने आगे उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे देश के लोग इतना भी बेवकूफ नहीं है कि किसी और कहने पर कौआ तुम्हारा कान ले गया’ वे कौए के पीछे दौड़ जाएं.कोमल रानी ने आगे यह भी कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि किस तरह एक औरत दर्द से गुजर रही है, जहां उसे ठीक करने की कोशिश करने के बजाय वो सार्वजनिक रूप से आनंद ले रही है.
कोमल रानी ने गोविंदा की पत्नी पर साधा निशाना
कोमल रानी ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई भी पत्नी किसी पुरुष को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर सकती है और उसे काम करने से रोक सकती है. उन्होंने समय बर्बाद करने के लिए मजबूर किया और उसे पूरी तरह से अलग-थलग कर दिया. कोमल ने यह भी आरोप लगा कि उन्होंने एक्टर को मौत के कगार तक पहुंचा दिया था.