Rajkumar Untold things : फिल्मी दुनिया में जब भी दमदार स्टाइल और अंदाज की बात आती है तो राजकुमार को याद किया जाता है, जिन्होंने अपने बेहद शानदार किरदार से बरसों तक फिल्म इंड्स्ट्री पर राज किया है। वह अपने डायलॉग और बेबाक स्वैग के साथ मशहूर थे। जब भी लोग सिनेमा घरों में उनकी फिल्म देखने जाते तो उनके डायलॉग मारते ही दर्शकों की वाहवाही लूटते थे। वह लंबे अरसे तक फिल्मी दुनिया में बने रहे। अपनी एक्टिंग से राज कुमार ने कई दिगज एक्टरों को भी मात दी साथ ही कई बडे़ कलाकारों के साथ मिलकर काम किया। राजकुमार के इंटरव्यू की पुरानी क्लिपिंग वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने खुद अपने पसंदीदा सितारों का जिक्र किया। देखने वाली बात ये है कि उन्होंने अपने फेवरेट स्टार के तौर पर सात नाम गिनवाए थे।
कौन से हैं सात सितारे
दरअसल सुहाना दौर नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने राज कुमार के पुराने इंटरव्यू का एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में राजकुमार ने इस पुराने इंटरव्यू में भी अपनी छाप छोड़ दी थी। यहां वह अपने सदाबहार स्टाइल में पूरे काले लिबास में दिखाई दिए साथ ही उनके हाथ में उनका सिगार भी नजर आया। इस इंटरव्यू को देखकर भी साफ कहा जा सकता है कि इस दौरान भी उनका स्वैग कहीं कम नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें – सांसद न बने सनी देओल तो ‘बार्डर’ पर लौटे, दोबारा ‘गदर’ मचा लूट चुके हैं बॉक्स आफिस
राजकुमार से पूछा गया उनका फेवरेट स्टार
इस इंटरव्यू में मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे पूछा जाते है कि उनका फेवरेट स्टार कौन है। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने सबसे पहले राज कपूर का नाम लिया था। उन्होंने कहा था वो अपने अंदाज में उन्हें पसंद करते हैं। इसी अंदाज से उन्होंने दिलीप कुमार, देवानंद और अशोक कुमार का भी नाम लिया। इस दौरान वह अपने कॉलेज के जमाने को याद करते हुए बोले कि कॉलेज के दिनों ने उन्हें मोती लाल सहगल, जगदीश सहगल औऱ पृथ्वीराज कपूर बहुत पसंद थे।
फैंस ने राजकुमार को बताया डायलॉग किंग
फिल्म में जब भी डायलॉग की बात आती है तो आज भी उनके फैन्स फिर उनकी अदा के कायल हैं। एक फैन ने लिखा कि इनका स्टाइल जबरदस्त है तो दूसरा फैंस लिखता है कि ये बॉलीवुड के असली डायलॉग किंग रहे हैं। कोई लिखता है कि राज कुमार का अपना ही एक स्टाइल था। जिस तरह वह इस इंटरव्यू में बात कर रहे थे ये उनका एक खास अंदाज है।
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
21 mins ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
1 hr agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
1 hr agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
3 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
4 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
5 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
6 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
6 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
14 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines