मुंबई: बॉलीवुड के दबंग खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा किया है, जिसने फैंस के बीच तहलका मचाकर रख दिया है। लद्दाख की खूबसूरत वादियों के बीच सलमान खान अपना एक बेहतरीन लुक साझा नेटिजेंस का ध्यान खींचने में सफल रहे होते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लंबे बालों को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है।
दबंग खान अपनी इस नई पोस्ट के जरिए इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हैं। सलमान खान को हाल ही में, ‘कभी ईद कभी दीवाली’ से उनकी को- स्टार , पूजा हेगड़े को मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया था। उस वक्त ये खबरें थीं कि स्टार्स शूटिंग के लिए लद्दाख रवाना हो रहे हैं। अब सलमान ने खूबसूरत लोकेशन से हैरान कर देने वाली अपनी तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके लंबे बाल लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।
अभी पढ़ें – सपना चौधरी ने हरियाणवी सॉन्ग में लगाया भोजपुरी तड़का, खेसारी लाल संग रिलीज किया गाना
एक्टर ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘लेह .. लद्दाख’। बात करें तस्वीर की तो, इसमें सलमान को ब्लैक कलर की जींस और ब्लैक शूज के ऊपर ग्रीन कलर की शर्ट पहने देखा जा सकता है। साथ ही उनके लंबे बालों को हवा में लहराते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने काले रंग का चश्मा भी पहन रखा है और लेह-लद्दाख के खूबसूरत इलाकों के बीच अपनी बाइक के पास खड़े नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान और पूजा हेगड़े इस समय फिल्म के एक गाने की शूटिंग करने यहां पहुंचे हैं।
खहरों के मुताबिक सलमान खान और पूजा हेगड़े अगले 4 दिनों के लिए लेह और लद्दाख में कई जगहों पर शूटिंग करेंगे। फिल्म के एक करीबी सूत्र के मुताबिक ‘कभी ईद कभी दीवाली’ जिसका नाम अब ‘भाईजान’ कर दिया गया है, वो 30 दिसंबर, 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
अभी पढ़ें – रणबीर कपूर ने प्रेग्नेंट वाइफ आलिया भट्ट को किया बॉडीशेम, नेटिजेंस को आया गुस्सा
‘भाईजान’ के अलावा, सलमान खान के पास कई और भी प्रोजेक्ट्स भी हैं। बहुत जल्द सलमान खान ‘टाइगर 3’ में भी दिखाई देंगे, जिसमें कैटरीना कैफ उनके अपोजिट दिखेंगी। फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो होने का भी अंदाज़ा लगाया जा रहा है, जो अगले साल अप्रैल में सिनेमाघरों में उतरेगी। इसके अलावा, सलमान की ‘नो एंट्री 2’ के भी इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाने की संभावना है। सलमान चिरंजीवी के ‘गॉडफादर’ में भी एक विशेष भूमिका निभाएंगे।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines