मुंबई: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi), और ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) स्टारर फिल्म “फोन भूत” सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। 4 नवंबर को बॉक्स ऑफिस आई थी और आज इसे रिलीज हुए एक सप्ताह हो चुका है। इस फिल्म ने पहले दिन कुछ खास कमाई नहीं की। मगर अब धीरे-धीरे ये फिल्म रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है।
अभी पढ़ें – Breathe Season 2 Review: अभिषेक बच्चन का ओटीटी डेब्यू शानदार, कहानी में भी दिखा दम
Phone Bhoot Box Office Collection Day 7 (First Week)
फिल्म “फोन भूत” की कुल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर सिर्फ 1.75 करोड़ – 2.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। दूसरे दिन इस फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपए कमाए। वहीं तीसरे दिन ये आंकड़ा 3-3.50 करोड़ रहा। हालांकि, वीकेंड में ये उम्मीद से कम का बिजनेस कर सकी।
सोमवार को इसका कलेक्शन 1.36 करोड़ रहा। मंगलवार यानी पांचवे दिन इसने 1.50 करोड़ की कमाई की और छठे दिन इसने 1.15 की कमाई की है। वहीं सातवें दिन के केलक्शन पर नजर डालें तो, इसने एक करोड़ का बिजनेस किया। जिसके बाद अब “फोन भूत” का टोटल कलेक्शन 12.86 करोड़ रुपए हो गया है। हालांकि, मेकर्स को इससे कहीं ज्यादा की उम्मीद थी।
कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी, और ईशान खट्टर की फोन भूत के साथ दो और फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। इनमें जान्हवी कपूर की “मिली” (Janhvi Kapoor’s Mili ) और सोनाक्षी सिन्हा की “डबल एक्सएल” (Sonakshi Sinha’s Double XL ) शामिल है। इन तीनों में कैटरीना अभी आगे चल रही हैं और सबसे पीछे सोनाक्षी की फिल्म है।
अभी पढ़ें – जैकलिन फर्नांडीस को पटियाला हाउस कोर्ट से मिली राहत, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
‘फोन भूत’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। वहीं इस फिल्म को रितेश सिंधवानी और फरहान अख्तर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। पहले इस फिल्म को पिछले साल रिलीज होना था। लेकिन कोविड-19 के चलते रिलीज डेट टाल दी गई। ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कैटरीना कैफ एक भूत के रोल में नजर आएंगी। इसमें सिद्धांत और ईशान की जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
7 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
8 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
10 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
12 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
13 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
13 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines