जैकलिन फर्नांडीस को पटियाला हाउस कोर्ट से मिली राहत, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला

जैकलिन फर्नांडीस

जैकलिन फर्नांडीस

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) और ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) मामले में कोर्ट ने एक्ट्रेस की अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ा दी है।

गुरुवार को सुनवाई के बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए शुक्रवार को ऐलान करने की बात कही थी। वहीं अब ताजा अपडेट के मुताबिक जैकलिन (Jacqueline Fernandez interim Bail) की अंतरिम जमानत 15 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है और उसी दिन नियमित जमानत पर भी फैसला सुनाया जाएगा।

एक्ट्रेस ने अदालत में 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में जमानत याचिका दायर की थी, जिसपर सुनवाई से पहले एक्ट्रेस वहां पहुंचीं। वहीं अब कोर्ट ने जैकलिन (Jacqueline Fernandez bail Plea) की अंतरिम जमानत को 15 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी है। इसके अलावा केस की अगली तारीख 24 और 25 नवंबर तय की गई है।

इससे पहले जैकलिन को इस मामले में अंतरिम जमानत मिली थी। कोर्ट ने शुक्रवार को नियमित जमानत के लिए दायर की गई याचिका के लिए सुनवाई की। प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलिन की नियमित जमानत याचिका का विरोध करते हुए अपने जवाब में कहा कि उसने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया और सबूतों के सामने आने पर ही खुलासा किया। जैकलिन को सुकेश से मिलने के 10 दिनों के भीतर उसके आपराधिक इतिहास के बारे में बता दिया गया था।

वह कोई साधारण व्यक्ति नहीं है, बल्कि एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जिसके पास भारी वित्तीय संसाधन हैं और इसलिए ईडी में उल्लेखित उच्च कद और प्रभाव है। वहीं मामले की सुनवाई के दौरान सुकेश चंद्रशेखर ने मीडिया में बयान देकर आम आदमी पार्टी पर उनसे पैसे लेने का आरोप लगाया है।

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को लिखे अपने नवीनतम पत्र में, सुकेश ने कहा कि उन्हें अपने द्वारा किए गए खुलासे के लिए धमकियां मिल रही थीं और उन्होंने खुद के तिहाड़ जेल से स्थानांतरित कर देश की किसी अन्य जेल में भेजने की भी बात कही।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ