Phone Bhoot Box Office Collection Day 3: 'मिली' और 'डबल XL' से बेहतर प्रदर्शन कर रही है फिल्म

Phone Bhoot Box Office Collection Day 7: फोन भूत की रफ्तार भी पड़ रही धीमी, इतनी हुई कमाई

Phone Bhoot Box Office Collection Day 7: फोन भूत की रफ्तार भी पड़ रही धीमी, इतनी हुई कमाई

मुंबई: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi), और ईशान खट्टर ( Ishaan Khattar) स्टारर फिल्म “फोन भूत” सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। 4 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन कुछ खास कमाई नहीं की। मगर इसके बाद इसे जोर पकड़ता देखा जा रहा है।

Phone Bhoot Box Office Collection Day 3

फिल्म “फोन भूत” की कुल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर सिर्फ 1.75 करोड़ – 2.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। दूसरे दिन इस फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपए कमाए। वहीं तीसरे दिन ये आंकड़ा 3-3.50 करोड़ रहा। वीकेंड होने के बावजूद ये फिल्म सिनेमाघरों में कमाल दिखाने में असक्षम रहा। इस फिल्म ने अब तक कुल 7.85 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।

कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी, और ईशान खट्टर की इस फिल्म के साथ दो और फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दिया है। जिनमें जान्हवी कपूर की “मिली” (Janhvi Kapoor’s Mili ) और सोनाक्षी सिन्हा की “डबल एक्सएल” (Sonakshi Sinha’s Double XL ) शामिल है। बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि फिल्म “फोन भूत” इन दोनों फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन करते दिखाई दे रही है।

‘फोन भूत’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। वहीं इस फिल्म को रितेश सिंधवानी और फरहान अख्तर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। पहले इस फिल्म को पिछले साल रिलीज होना था। लेकिन कोविड-19 के चलते रिलीज डेट टाल दी गई। ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कैटरीना कैफ एक भूत के रोल में नजर आएंगी। इसमें सिद्धांत और ईशान की जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ