Bigg Boss 16: सलमान की सीख भूल गौतम संग इंटिमेट हुईं सौंदर्या, कैमरे के सामने ही दोनों कर बैठे किस, Abdu Rozik ने लिए मजे

Bigg Boss 16: सलमान की सीख भूल गौतम संग इंटिमेट हुईं सौंदर्या, कैमरे के सामने ही दोनों कर बैठे किस, Abdu Rozik ने लिए मजे

Bigg Boss 16: सलमान की सीख भूल गौतम संग इंटिमेट हुईं सौंदर्या, कैमरे के सामने ही दोनों कर बैठे किस, Abdu Rozik ने लिए मजे

मुंबई: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई और प्यार दोनों ही देखने को मिलती रहती है। लेकिन ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि किसी कंटेस्टेंट की असलियत से रू-ब-रू करवाने के तुरंत बाद ही दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया हो।

विज्ञापन

जी हां, हाल के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में हमने देखा कि होस्ट सलमान खान ने सौंदर्या शर्मा को क्लिप दिखाया कि कैसे घर के दूसरे कंटेस्टेंट द्वारा उनका मजाक उड़ाए जाने पर गौतम चुपचाप सब सुनते रहे और खुद भी उसका हिस्सा बने। ये देखकर सैंदर्या का दिल टूट गया और उन्होंने गौतम से काफी लड़ाई भी की। लेकिन इसी बीच मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें दोनों को रोमांटिक होते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

दोनों का प्यार बढ़ता ही जा रहा है। जबकि बीते दिनों दोनों के बीच का हाई वोल्टेज ड्रामा देख सभी को ऐसा लगा था कि उनके प्यार की गाड़ी पटरी पर चढ़ने से पहले ही उतर गई। लेटेस्ट प्रोमो को देखने के बाद ऐसा नेटिजेंस के भी होश उड़े हुए हैं।

विज्ञापन

‘बिग बॉस 16’ के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो (Bigg Boss 16 Promo) शेयर किया है, जिसमें सौंदर्या (Soundarya Sharma) और गौतम (Gautam Singh Vig) अपने प्यार में खोए नजर आ रहे हैं। वहीं अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) दोनों को देखकर जोर-जोर से हंस रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सौंदर्या गौतम की गोद में बैठी हैं और शरमा रही हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे को किस करते हैं। वहीं अब्दू और शिव ठाकरे (Shiv Thakre) दूसरे कमरे में बैठकर सौंदर्या और गौतम (Soundarya & Gautam Romance) को शीशे से देखकर एन्जॉय कर रहे हैं। पहले तो अब्दु उन दोनों को देखकर हंसने लगते हैं।

विज्ञापन

इसके बाद अब्दु शिव के साथ ठीक वैसे ही बर्ताव करते हैं जैसे सौंदर्या और गौतम आपस में कर रहे हैं। शिव अब्दु को अपनी गोद में बिठा लेता है और फिर अब्दु थोड़ा डगमगाने लगते हैं। ‘बिग बॉस’ का ये प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वहीं दर्शक इनके रिश्ते को फेक बता रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CkpsOfih56A/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

आपको बता दें कि ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने सौंदर्या को गौतम विग का असली चेहरा दिखाते हुए कहा था कि आप जिस पर भरोसा कर रही हैं, वो आपको बदनाम कर रहा है। इसके बाद सलमान खान ने सौंदर्या को एक वीडियो क्लिप दिखाया जिसमें गौतम विग अपनी दोस्त शालिन भनोट के साथ बैठे थे और निमृत कौर अहलूवालिया भी उनके साथ थीं। उस दौरान शालीन और निमृत सौंदर्या का मजाक उड़ाते नजर आए और गौतम इस पर बिना कुछ बोले उल्टा हंस पड़े।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ