Phir Aayi Hasseen Dillruba: नेटफ्लिक्स पर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ बीते दिन रिलीज हो गई। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर पानी फेर रही है। दरअसल ‘हसीन दिलरुबा’ फिर से आ तो गई, लेकिन बिना किसी सस्पेंस और कहानी के आई है।
क्या हैं फिल्म की खामियां?
कहानी
अगर फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ की बात करें तो सबसे पहले बात इसकी कहानी की आती है, जिसमें कोई दम नहीं है। जी हां, जिस कदर फिल्म को लेकर हाइप बना हुआ था, उस हिसाब से तो कहानी का एक भी हिस्सा नहीं है। लव ट्राई एंगल में घूमती यह कहानी भले ही प्यार और बदले को दिखा रही है, लेकिन जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको पहले ही समझ आ जाएगा कि आगे क्या होने वाला है?
सस्पेंस होकर भी नहीं है सस्पेंस
दरअसल, अगर आप यह फिल्म देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि फिल्म की कहानी में सस्पेंस का तड़का तो जरूर लग रहा है, लेकिन वह पहले ही रिवील भी हो रहा है। बार-बार कहानी उलझती है, लेकिन उलझने से पहले ही सुलझ भी जाती है। इसका सीधा उदाहरण है कभी दीवार तो कभी कॉपी में लिखी दिनेश पंडित की लाइनें।
कोई इमोशन्स नहीं
तापसी और विक्रांत की इस फिल्म में आपको इश्क, धोखा, त्याग सब देखने को मिलेगा, लेकिन कहीं भी आपको इसमें इमोशन्स नजर नहीं आएंगे। पूरी फिल्म खत्म हो जाएगी, लेकिन भावनाओं का एक कतरा भी अगर आपको दिख जाए तो बड़ी बात है। अब जब कहानी में कोई इमोशन ही नहीं है तो बेशक कितना भी इश्क हो या कितना भी धोखा…मजा तो अधूरा ही रहेगा।
इश्क और नफरत के बीच फंसी कहानी
फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में इश्क और नफरत दोनों ही बेहद शिद्दत से किए गए हैं और इन पर फोकस करते-करते फिल्म की कहानी कहीं छूट गई है। जहां एक तरफ रानी और रिशू अपने प्रेम कहानी को पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश करते है, जो नामुमकिन होती है। वहीं अभिमन्यु भी अपनी नफरत मिटाने के लिए हर वह काम करता है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।
फिल्म का मसाला गायब
कहानी को भले ही कैसे भी करके नया मोड़ दिया गया है, लेकिन फिल्म में वह मजा नहीं है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। इतना ही नहीं, बल्कि फिल्म की कहानी भी कहीं न कहीं पीछे ही छूट रही है। अब जब फिल्म में कुछ नया है ही नहीं तो भला यह फिल्म बोर करने के अलावा और क्या ही करेगी? जी हां, इसकी कहानी कहीं न कहीं आपको बोर जरूर करेगी।
यह भी पढ़ें- घर में जवान मौत के चंद दिन बाद ‘दुल्हन’ बनीं Khushalii Kumar! बहन को लाल जोड़े में देखने की थी इच्छा
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
3 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
4 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
6 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines