हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

9 अगस्त को टपकेगा खून, आएगा कातिलाना मानसून; नेटफ्लिक्स पर Phir Aayi Hasseen Dillruba

Phir Aayi Hasseen Dillruba Release Date: तापसी पन्नू की फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। 3 साल के इंतजार के बाद ये फिल्म रिलीज होने जा रही है। कब और कहां आप यह नई मर्डर मिस्ट्री देख पाएंगे, चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
Phir Aayi Hasseen Dillruba Release Date

Phir Aayi Hasseen Dillruba Release Date: तापसी पन्नू की सबसे पॉपुलर फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ का सीक्वल जल्द ही आने वाला है। इस फिल्म का लोग कब से इंतजार कर रहे हैं। हसीन दिलरुबा की कहानी कुछ ऐसी थी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इंटरेस्टिंग मर्डर मिस्ट्री होने की वजह से हसीन दिलरुबा को 6.9 IMDb रेटिंग मिली थी। साथ ही तापसी पन्नू, विक्रांत मेस्सी और हर्षवर्धन राणे की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया गया। अब इस फिल्म के सीक्वल की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है।

‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ का मोशन पोस्टर रिलीज

सोशल मीडिया पर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ की रिलीज डेट अनाउंस की गई है। इंस्टाग्राम पर ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ का मोशन पोस्टर जारी किया गया है। इसमें फिल्म के तीनों किरदार नजर आ रहे हैं, जिनके बीच खून का खेल खेला जाएगा। तापसी और विक्रांत तो इस बार भी फिल्म का हिस्सा हैं, लेकिन हर्षवर्धन राणे की जगह सनी कौशल ने ले ली है।

शेरो-शायरी के साथ अनाउंस हुई रिलीज डेट

बेहद मजेदार अंदाज में फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की गई है। शेरो-शायरी के साथ बताया गया है कि यह फिल्म कब दस्तक देगी। सबसे पहले मोशन पोस्टर में तापसी का लुक दिखाई देता है और पीछे से उनकी आवाज आती है ‘9 अगस्त को टपकेगा खून, आएगा कातिलाना मानसून।’ फिर विक्रांत मेस्सी दिखाई देते हैं और उनकी आवाज सुनाई देती है, ‘9 अगस्त की रात, हसीन दिलरुबा के साथ। फिर बारी आती है न्यू एंट्री यानी सनी कौशल की जो कहते हैं, ‘9 अगस्त को दिल पिघलेंगे, इश्क के जहर निगलेंगे।’

यह भी पढ़ें: Bigg Boss के नॉमिनेशन टास्क में आया ट्विस्ट, किस घरवाले ने किन दो को किया हेट यानी नॉमीनेट?

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?

9 अगस्त को फिल्म की रिलीज डेट तय की गई है। यह फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ आप नेटफ्लिक्स पर 9 अगस्त को देख सकते हैं। अब इस मोशन पोस्टर को देखकर ही लग रहा है कि इस बार खूब खून खराबा होगा। साथ ही हसीन दिलरुबा अपना जलवा दिखाएगी और हर किसी को अपने हुस्न के जाल में फंसाएगी। अब दर्शक उनके जाल में फंसते हैं या नहीं यह तो 9 अगस्त के बाद ही पता चलेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें