Perfect Bollywood Song For Wedding: शादी का सीजन आने वाला है। जल्द ही पूरे देश में शादियों की धूमधाम देखने को मिलने वाली है। ये एक अच्छा मौका है कि आप अभी से कुछ बॉलीवुड गानों पर प्रैक्टिस करना शुरू कर दें। दरअसल, बॉलीवुड में कई ऐसे गाने हैं जो शादियों की शान बढ़ा देते हैं। ये गाने सुनकर कोई भी इन पर थिरकना चालू कर देता है। तो आप भी अपने वेडिंग फंक्शन्स में इन गानों को प्ले करना मत भूलिएगा। तो चलिए देखते हैं कौन-कौनसे सॉन्गस आप इन शादियों में बजाएंगे तो सभी लोग नाचने पर मजबूर हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: ‘खूब शराब पी, दो बार दिल का दौरा पड़ा…’ Anurag Kashyap ने डिप्रेशन पर किया चौंकाने वाला खुलासा
ससुराल गेंदा फूल
‘दिल्ली 6’ का ये गाना आपने हजार बार सुना होगा लेकिन लोग अभी भी इस पर खूब एन्जॉय करते हैं। हर शादी में ये गाना बजता है और घर की सभी लेडीज इस पर परफॉर्म कर काफी खुश हो जाती हैं। सबसे खास बात है कि इस पर स्टेप्स करना उनके लिए काफी आसान रहता है। साथ ही इस गाने के बोल भी लोगों को काफी रिलेटेबल लगते हैं।
मेहंदी है रचने वाली
कहते हैं न ओल्ड इज़ गोल्ड ये गाना बस उसी कहावत को सच साबित करता है। हफर मेहंदी के फंक्शन में ये बॉलीवुड सॉन्ग जरूर प्ले होता है। इसके बिना टन शादी का ये फंक्शन हमेशा अधुरा लगता है।
सौदा खरा-खरा
शादी के दिन अगर ये गाना बजेगा तो कोई भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएगा। ये पंजाबी लिरिक्स के साथ हाल ही में हुआ ये बॉलीवुड रीमेक सभी को पसंद है। इस गाने के बजते ही सभी बारातियों में एनर्जी आ जाती है। ये दूल्हे की परफॉर्मेंस के लिए एकदम सही सॉन्ग है। इसपर दूल्हा और दुल्हन साथ में परफॉर्म कर सकते हैं।
माही वे
‘माही वे’ एक ऐसा गाना है जिसपर न सिर्फ फैमिली बल्कि सभी लोग कनेक्ट कर जाते हैं। एक पल में ही सब जोश में आ जाते हैं तो बीच में ही इस गाने में आप इमोशनल भी हो सकते हैं। वैसे भी शादियों में यही तो होता है। खुशियां और आंसू साथ-साथ आते हैं। ऐसे में इस गाने को भी आप अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
लेनु लेके
इस गाने पर अगर दूल्हे ने डांस नहीं किया तो क्या ख़ाक शादी एन्जॉय की। जब तक लड़का दुल्हन के लिए इसपर परफॉरमेंस न दे तब तक शादी एकदम ठंडी है। सलमान खान के इस गाने को भी कई सालों से हर शादी में शामिल किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
'मुझे किडनैप कर लिया...', 'लॉक अप 2' फेम आकांक्षा चौधरी के साथ हुई बदसलूकी
7 mins agoरणबीर कपूर ने गाया YJHD का 'कबीरा' गाना, दुर्गा पूजा पंडाल से वीडियो वायरल
1 hr agoप्रभास की Spirit की रिलीज डेट रिवील, रणबीर कपूर की 'रामायण' से होगा क्लैश?
2 hrs agoKoffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
3 hrs agoनीति मोहन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन
4 hrs ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
4 hrs ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
5 hrs ago'मेरे 22 करोड़ हड़पे…', SC से राहत मिलते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' के फैन हुए एसएस राजामौली, नए ट्रेलर की जमकर की तारीफ
7 hrs ago'जेलर 2' और 'राणाबाली' ने करोड़ों की कमाई कर लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें कलेक्शन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines